34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

टेस्ट सीरीज से पहले झटका, तेज गेंदबाज हुए चोटिल

नई दिल्ली : इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का आगाज 21 नवंबर से होने जा रहा है। इस अहम सीरीज से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि उनके तेज गेंदबाज मार्क वुड चोटिल हो गए हैं। वुड को पर्थ में अभ्यास मैच के दौरान बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट का सामना करना पड़ा। वुड ने अपने बाएं घुटने की सर्जरी के बाद नौ महीनों में पहला प्रतिस्पर्धी मैच लिलाक हिल में लायंस के खिलाफ खेला। उन्होंने पहले सत्र में 2 चार ओवर के स्पेल किए, लेकिन दूसरे सत्र के दौरान अपने दूसरे चार ओवर के स्पेल के बाद मैदान छोड़कर चले गए।

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड यानी ECB ने अपने एक बयान में कहा कि मार्क वुड के लिए योजना थी कि वह आज आठ ओवर गेंदबाजी करें। उनकी हैमस्ट्रिंग में कुछ अकड़न है, जिसकी वजह से वह पहले दिन के दूसरे सत्र में कुछ समय के लिए मैदान से बाहर रहे और कल एहतियातन उनका स्कैन होगा। उम्मीद है कि वह दो दिन में फिर से गेंदबाजी करेंगे। आज उनके मैदान पर लौटने की संभावना कम है।

इंग्लैंड और इंग्लैंड लॉयन्स के बीच वार्म-अप मैच शुरू

फरवरी में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान लगी घुटने की चोट से उबरने के लिए इंग्लैंड ने मार्क वुड के रिहैबिलिटेशन में खास सावधानी बरती है। शुरुआत में उम्मीद थी कि वह भारत के खिलाफ सीरीज के अंतिम टेस्ट में खेलेंगे, लेकिन प्रशिक्षण के दौरान लगी चोट के कारण उन्हें पूरे घरेलू सत्र से बाहर रहना पड़ा। वुड अब लायंस के खिलाफ इंग्लैंड के तेज गेंदबाजी आक्रमण का हिस्सा हैं। हालांकि, इसमें ऑफ़ स्पिनर शोएब बशीर को मुख्य प्लेइंग 11 में नहीं शामिल किया गया है। बता दें, इंग्लैंड टेस्ट टीम एशेज 2025/26 की शुरुआत से पहले पर्थ में इंट्रा-स्क्वॉड वार्म-अप मैच में लायंस से भिड़ रही है, जो 13 से 15 नवंबर तक खेला जाएगा।

एशेज 2025 का फुल शेड्यूल

पहला टेस्ट: 21-25 नवंबर, पर्थ
दूसरा टेस्ट: 4-8 दिसंबर, ब्रिस्बेन
तीसरा टेस्ट: 17-21 दिसंबर, एडिलेड
चौथा टेस्ट: 25-29 दिसंबर, मेलबर्न
पांचवां टेस्ट: 3-7 जनवरी, सिडनी

एशेज 2025 के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, जैक क्रॉली, बेन डकेट, विल जैक्स, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग, मार्क वुड।

एशेज 2025 के पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड: स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी, ब्रेंडन डॉगेट, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिचेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, ब्यू वेबस्टर।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles