25.2 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

न्यूजीलैंड टीम को झटका: टी20 वर्ल्ड कप के दौरान धाकड़ गेंदबाज की अचानक घर वापसी

नई दिल्ली: ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला आज यानी 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है, लेकिन इस बहुप्रतीक्षित मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिन के समय तेज बारिश की संभावना जताई गई है, हालांकि शाम होते-होते हालात कुछ हद तक बेहतर हो सकते हैं।

दोनों टीमों ने टूर्नामेंट की शुरुआत सकारात्मक अंदाज में की है। डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने पहले अमेरिका को हराया और फिर नामीबिया को 93 रनों से करारी शिकस्त दी। वहीं पाकिस्तान की शुरुआत नीदरलैंड के खिलाफ थोड़ी डगमगाई, लेकिन टीम ने करीबी मुकाबला जीत लिया और इसके बाद अमेरिका को आराम से मात दी।

नियमों के अनुसार किसी भी मुकाबले का नतीजा निकालने के लिए दोनों टीमों का कम से कम 5-5 ओवर खेलना अनिवार्य होता है। अगर लगातार बारिश के चलते ऐसा नहीं हो पाता है, तो मैच को रद्द घोषित कर दिया जाएगा। ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में रिजर्व डे का प्रावधान नहीं है, ऐसे में मुकाबला रद्द होने पर दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ेगा।

हालांकि, यदि पूरा मैच बारिश की भेंट चढ़ता है तो इसका असर सिर्फ पॉइंट्स टेबल तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आर्थिक मोर्चे पर भी बड़ा नुकसान हो सकता है। मैच के धुलने से ब्रॉडकास्टर को भारी चपत लग सकती है, वहीं स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को टिकट रिफंड की प्रक्रिया से गुजरना पड़ सकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles