33.7 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिए चेतावनी, मैच विनर गेंदबाज ने लुटाए रन

नई दिल्ली : भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले खेली गई 5 मैचों की द्विपक्षीय सीरीज में दोनों टीमों की नजरें मेगा इवेंट से पहले अपनी तैयारियों को पुख्ता करने पर थीं। इस सीरीज में टीम इंडिया ने अपनी योजना में अधिक सफल रहकर चार मुकाबले अपने नाम किए, जबकि न्यूजीलैंड ने सिर्फ एक मैच में जीत हासिल की। हालांकि, भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता जसप्रीत बुमराह के अंतिम मैच में देखने को मिली। इसमें न केवल उनके टी20 इंटरनेशनल बल्कि पूरे टी20 करियर का सबसे खराब प्रदर्शन सामने आया, जो वर्ल्ड कप से पहले टीम के लिए चिंता का सबब बन गया।

बुमराह ने अंतिम मुकाबले में दिए कुल 58 रन

जसप्रीत बुमराह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में कुल 4 मुकाबले खेले जिसमें उन्होंने 35.50 के खराब औसत के साथ सिर्फ 4 विकेट हासिल किए। इस सीरीज के तीसरे मुकाबले में बुमराह ने तीन विकेट हासिल किए थे, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला था। वहीं इसके अलावा बाकी के तीन मुकाबलों में वह गेंद से उस उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हो सके जिसके लिए वह पहचाने जाते हैं।

जसप्रीत बुमराह के लिए सीरीज का आखिरी टी20 मुकाबला सबसे खराब रहा जिसमें उन्होंने अपने चार ओवर्स में जहां कोई भी विकेट हासिल नहीं किया तो वहीं कुल 58 रन भी लुटा दिए। बुमराह का ये उनके टी20 करियर में अभी तक का सबसे खराब मैच रहा जिसमें उन्होंने इतने रन दिए। इससे पहले साल 2021 के आईपीएल सीजन में बुमराह ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुल 56 रन दिए थे, जिसमें उन्होंने एक विकेट भी हासिल किया था। बुमराह का न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में इकॉनमी रेट देखा जाए तो वह 9.47 का देखने को मिला।

टी20 वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन कैसा रहा

टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर आगामी टी20 वर्ल्ड कप में बड़ी जिम्मेदारी होगी। टूर्नामेंट के इतिहास पर नजर डालें तो उनका प्रदर्शन अब तक काफी संतोषजनक रहा है। बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 18 मैच खेले हैं और 14.3 की औसत से 26 विकेट हासिल किए हैं। उनके इकॉनमी रेट की बात करें तो यह 5.44 का रहा है। हालांकि, मेगा इवेंट से पहले उनका हालिया फॉर्म टीम इंडिया के लिए थोड़ा चिंता का विषय भी बन सकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles