24.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

भारत-पाकिस्तान फाइनल की भविष्यवाणी पर आमिर को अपने ही देश से मिला करारा जवाब

नई दिल्ली : पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज Basit Ali ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 के फाइनलिस्ट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। उनकी इस भविष्यवाणी ने पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज Mohammad Amir के उस दावे पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारतीय टीम सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच पाएगी। बासित अली के बयान के बाद क्रिकेट जगत में चर्चा तेज हो गई है और अब यह देखना दिलचस्प होगा कि टूर्नामेंट में किसकी भविष्यवाणी सही साबित होती है।

भारत-पाकिस्तान फाइनल में भिड़ेंगे, खिताब के लिए होगी जंग

55 साल के बासित अली ने पाकिस्तान के लिए 1993 से 1996 तक खेला था और इस दौरान उन्होंने 19 टेस्ट और 50 वनडे मैचों में इस टीम का प्रतिनिधित्व किया। बासित अली के मुताबिक सलमान अली आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत से भिड़ेगी जो 8 मार्च को खेला जाएगा। बासित अली ने ये दावा एक पाकिस्तानी टीवी शो के दौरान किया जिसे शोएब मलिक होस्ट कर रहे थे। शोएब मलिक ने बासित अली से पूछा किया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में कौन-कौन टीम पहुंचेगी। इस पर बासित अली ने भारत और पाकिस्तान का नाम लेते हुए कहा कि ये दोनों टीमें फाइनल खेलेगी।

बासित के इस जवाब के बाद शोएब मलिक ने उनसे पूछा कि आप फिर भी अन्य दो टीमों के नाम बताएं जो सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। इसका जवाब देते हुए बासित ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के अलावा वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। वहीं कामरान अकमल ने इस शो पर कहा कि मेरे हिसाब से सेमीफाइनल में भारत, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम पहुंचेगी। आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में भारत, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे, पाकिस्तान, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीमों ने जगह बनाई है। इन 8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है और सभी टीमें अपने-अपने ग्रुप में 3-3 मुकाबले खेलेंगी। दोनों ग्रुप में टॉप 2 स्थान पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में यानी टॉप 4 में पहुंचेगी और वहां जीतने वाली टीमें 8 मार्च को फाइनल मुकाबला खेलेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles