नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के तीसरी बार चैंपियन बनने के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर बुरी तरह से जले-भुने नजर आए। उनकी प्रतिक्रिया में यह साफ झलक रहा था कि वह भारतीय टीम की लगातार सफलता से खुश नहीं थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आमिर ने टूर्नामेंट के दौरान हर बार भारत की हार की भविष्यवाणी की थी, लेकिन टीम इंडिया ने हर बार साबित कर दिया कि वह कितनी मजबूत और काबिल है, और अंततः तीसरी बार चैंपियन बनकर इतिहास रच दिया।
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद आमिर का मजेदार कमेंट
भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को एकतरफा अंदाज में हराया और इसके बाद मोहम्मद आमिर का एक वीडियो तेज से वायरल हुआ जिसमें वो टीम इंडिया की हार के बाद बुरी तरह से तमतमाए से नजर आए। इस वीडियो में आमिर से पूछा गया कि आमिर भाई इंडिया जीत गया और आपकी भविष्यवाणी गलत साबित हुई तो आप क्या करना चाहेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसका जवाब देते हुए आमिर ने कहा कि जीत गई बस ठीक है, वो कप अपने घर ले कर जाएंगे, मेरे घर थोडे लाएंगे, वेलडन।
टी20 वर्ल्ड कप जीत से आमिर की भविष्यवाणी हुई फेल
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से पहले मोहम्मद आमिर ने बार-बार भारत के खिलाफ भविष्यवाणियां की थीं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा था कि भारत सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगा, फिर भविष्यवाणी की कि टीम फाइनल तक नहीं पहुंचेगी, और अंत में यह भी कहा कि न्यूजीलैंड फाइनल में भारत को हरा देगा। लेकिन हर बार उनकी भविष्यवाणी गलत साबित हुई और सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने आखिरकार खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। इस जीत और भविष्यवाणियों के गलत साबित होने पर आमिर बहुत ही खिन्न नजर आए।

