नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के Aaqib Nabi ने शुक्रवार 27 फरवरी 2026 को रणजी ट्रॉफी में इतिहास रचा। वह रणजी ट्रॉफी के 92 साल के इतिहास में एक ही सीजन में 60 या उससे अधिक विकेट लेने वाले तीसरे तेज गेंदबाज बन गए। इसके अलावा, आकिब नबी इस सीजन में रणजी ट्रॉफी 2025-26 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बने, जिससे उनका प्रदर्शन और रिकॉर्ड दोनों ही यादगार बन गए।
आकिब नबी ने उत्तराखंड के मयंक मिश्रा को पीछे छोड़ा। मयंक मिश्रा ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में आठ मैच में 17.69 के औसत और 2.77 की इकॉनमी से 59 विकेट लिए। आकिब नबी के इस सीजन अब 10 मैच में 12.56 के औसत और 2.65 की इकॉनमी से 60 विकेट हो चुके हैं। Aaqib Nabi ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में सातवीं बार पारी में पांच विकेट झटके। इसके साथ ही उन्होंने अपने रणजी ट्रॉफी करियर में यह उपलब्धि 15वीं बार हासिल की। फाइनल में कर्नाटक के खिलाफ उन्होंने शिखर शेट्टी को आउट करके यह रिकॉर्ड अपने नाम किया, जबकि इससे पहले उन्होंने मयंक अग्रवाल को भी पवेलियन भेजा था।

