34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

अभिज्ञान कुंडू का धमाकेदार दोहरा शतक, अंडर-19 एशिया कप में टूटा वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड

नई दिल्ली: अंडर-19 एशिया कप में अब भारत ही नहीं, बल्कि किसी भी टीम के बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड टूट चुका है। भारत के अभिज्ञान कुंडू ने मंगलवार को मलेशिया के खिलाफ 209 रन की ऐतिहासिक नाबाद पारी खेलते हुए सभी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। इस शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने टूर्नामेंट में सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले पाकिस्तान के समीर मिन्हास (177 रन) और भारत के वैभव सूर्यवंशी (171 रन) को पीछे छोड़ दिया।

वहीं, अभिज्ञान कुंडू अंडर-19 एशिया कप के 36 साल के इतिहास में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने 125 गेंदों पर नाबाद 209 रन की ऐतिहासिक पारी खेली, जिसमें 17 चौके और 9 छक्के शामिल थे। इस शानदार प्रदर्शन के साथ वह मौजूदा टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा कुल रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए और उन्होंने पाकिस्तान के समीर मिन्हास (220 रन) को पीछे छोड़ दिया।

अंडर 19 एशिया कप 2025 के टॉप 5 बल्लेबाज
खिलाड़ी मैच पारी रन
अभिज्ञान कुंडू 3 3 265
समीर मिन्हास (पाकिस्तान) 3 3 220
वैभव सूर्यवंशी (भारत) 3 3 216
अयान मिस्बाह (यूएई) 2 2 166
जवाद अबरार (बांग्लादेश) 2 2 166
अंडर 19 एशिया कप के शीर्ष पांच उच्चतम स्कोर
  • अभिज्ञान कुंडू (भारत)- 209 नाबाद (बनाम मलेशिया), 2025
  • सौम्य सरकार (बांग्लादेश)- 209 (बनाम कतर), 2012
  • समीर मिन्हास (पाकिस्तान)- 177 नाबाद (बनाम मलेशिया), 2025
  • मीत भवसर (कुवैत)- 175 नाबाद (बनाम नेपाल), 2021
  • वैभव सूर्यवंशी (भारत)- 171 (बनाम यूएई), 2025
भारत ने मलेशिया के सामने रखा 409 रनों का विशाल लक्ष्य

भारतीय टीम ने इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 408 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। अभिज्ञान कुंडू की नाबाद 209 रनों की ऐतिहासिक पारी के अलावा वेदांत त्रिवेदी ने 90 और वैभव सूर्यवंशी ने 50 रन का अहम योगदान दिया। मलेशिया की ओर से मुहम्मद अकरम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके। हालांकि कप्तान आयुष म्हात्रे और उपकप्तान विहान मल्होत्रा का बल्ला इस मैच में नहीं चला। भारत ने इस टूर्नामेंट में दूसरी बार 400 से अधिक का स्कोर बनाया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles