नई दिल्ली : न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में नागपुर में अभिषेक शर्मा ने जोरदार पारी खेली और 35 गेंदों पर 84 रन ठोके। अपनी पारी में उन्होंने 8 छक्के और 5 चौके लगाए, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 240.00 रहा। इस धमाकेदार पारी के साथ अभिषेक ने रोहित शर्मा और संजू सैमसन का रिकॉर्ड तोड़ा और युवराज सिंह को भी इस मामले में पीछे छोड़ दिया।
अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया
अभिषेक शर्मा ने नागपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 मुकाबले में 240.00 की स्ट्राइक रेट से 84 रन बनाए। यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका छठा मौका था जब किसी मैच में उन्होंने 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट के साथ 50 या उससे अधिक रन की पारी खेली। इस प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने टी20आई में सिर्फ 5 बार 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट के साथ 50+ रन की पारी खेली थी।
T20I में भारत के लिए 200 प्लस की स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा बार 50 प्लस की पारी खेलने वाले बैटर
10 – सूर्यकुमार यादव
6 – अभिषेक शर्मा
5 – युवराज सिंह
4 – रोहित शर्मा
4 – केएल राहुल
3 – यशस्वी जयसवाल
3 – हार्दिक पंड्या
2 – विराट कोहली
2 – श्रेयस अय्यर
2 – संजू सैमसन
2 -तिलक वर्मा
अभिषेक शर्मा ने रोहित और संजू को एक साथ पीछे छोड़ दिया
अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में अपनी पारी के दौरान 8 छक्के लगाए। इस प्रदर्शन के साथ ही वह भारत की तरफ से टी20 मैच में सबसे ज्यादा बार 8 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए। उन्होंने रोहित शर्मा और संजू सैमसन को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने ऐसा 3-3 बार किया था। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव का नाम शामिल है।
भारत की तरफ से एक T20I मैच में सबसे ज्यादा बार 8 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर
4 – अभिषेक शर्मा
3 – रोहित शर्मा
3 – संजू सैमसन
2 – सूर्यकुमार यादव
1 – केएल राहुल
1- तिलक वर्मा

