नई दिल्ली: सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा, जबकि टीम कागज़ों पर काफी मजबूत नजर आ रही थी। बल्लेबाजी लाइनअप इतना दमदार था कि किसी भी विपक्षी गेंदबाजी आक्रमण को तहस-नहस करने की क्षमता रखता था, लेकिन पूरे सीजन में यह ताकत मैदान पर दिखाई नहीं दे सकी। अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन और नितीश रेड्डी जैसे बल्लेबाज लगातार फ्लॉप रहे, जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा। नतीजतन, सनराइजर्स हैदराबाद 10 टीमों के बीच छठे स्थान पर ही सिमट गई। हालांकि, अब आईपीएल 2026 में टीम के पास गलतियों से सीख लेकर दमदार वापसी करने और फिर से शीर्ष टीमों को चुनौती देने का बेहतरीन मौका होगा।
AI ने IPL 2026 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की बेस्ट प्लेइंग XI चुनी
आईपीएल 2026 के लिए हुई मिनी नीलामी में हैदराबाद ने अपने साथ 10 खिलाड़ियों को जोड़ा और ये टीम अब काफी अच्छी नजर आ रही है। इस टीम ने अपने साथ लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, जैक एडवर्ड्स जैसे खिलाड़ियों को जोड़ा। हैदराबाद की बैटिंग तो अब भी जोरदार नजर आ रही है तो टीम की गेंदबाजी का स्तर भी अच्छा लग रहा है। अब अगले सीजन में इस टीम की बेस्ट प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है इसका चयन एआई ने किया।
एआई ने अगले सीजन के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी के तौर पर अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड को चुना है, जबकि तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी ईशान किशन को सौंपी गई है। तूफानी बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन को बैटिंग ऑर्डर में चौथे नंबर पर रखा गया है, वहीं स्पिन ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन को पांचवें स्थान पर जगह मिली है। इसके बाद एआई ने पेस ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी को छठे नंबर पर खिलाने का सुझाव दिया है, जिससे टीम का मध्यक्रम और भी मजबूत नजर आता है।
एआई ने सातवें नंबर के लिए स्पिन ऑलराउंडर अंकित वर्मा और हर्ष दुबे को विकल्प के तौर पर चुना है, यानी परिस्थितियों के हिसाब से इनमें से किसी एक को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। वहीं तेज गेंदबाजी विभाग में कप्तान पैट कमिंस के साथ हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट को जगह दी गई है। इस टीम में लेग स्पिनर जीशान अंसारी को भी शामिल किया गया है, जिससे स्पिन आक्रमण को मजबूती मिलती है। इसके अलावा इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर शिवम मावी और स्मरण रविचंद्रन को चुना गया है, जो जरूरत पड़ने पर टीम के संतुलन को और बेहतर बना सकते हैं।
गूगल जेमिनी द्वारा चुनी गई आईपीएल 2026 के लिए हैदराबाद की बेस्ट प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, इशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, लियान लिविंगस्टोन, नितीश कुमार रेड्डी, अंकित वर्मा/हर्ष दुबे, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी।
इम्पैक्ट प्लेयर- शिवम मावी, स्मरण रविचंद्रन।
आईपीएल 2026 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम
पैट कमिंस (कप्तान), ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर. स्मरण, इशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्से, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी, शिवांग कुमार, सलिल अरोड़ा, साकिब हुसैन, ओंकार तरमाले, अमित कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, क्रेन्स फुलेट्रा, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, जैक एडवर्ड्स।

