26.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

अभिषेक शर्मा का तूफानी प्रदर्शन: 4 छक्के और 5 चौकों के साथ 263 की स्ट्राइक रेट

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज से पहले, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इस सीजन में अभिषेक शर्मा बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं। टूर्नामेंट के पहले दो मुकाबलों में उन्होंने दहाई का आंकड़ा नहीं छुआ, लेकिन तीसरे मैच में 148 रन की शानदार पारी खेली। इसके बाद बड़ोदा के खिलाफ भी उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा।

अभिषेक शर्मा ने 263.16 की स्ट्राइक रेट से बनाए धमाकेदार रन

अभिषेक शर्मा ने बड़ोदा के खिलाफ मैच से ठीक पहले बंगाल के लिए शानदार पारी खेलते हुए 148 रन बनाए थे, जो उनके टी20 करियर की बेहतरीन पारी साबित हुई। अब बड़ोदा के खिलाफ उन्होंने अपनी पारी की जबरदस्त शुरुआत की और ऐसा लग रहा था कि वे बैक-टू-बैक शतक बनाने में सफल होंगे, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया।

अभिषेक शर्मा ने इस मैच में अपना अर्धशतक 18 गेंदों पर पूरा किया और 19 गेंदों पर 50 रन की जोरदार पारी खेलकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 4 छक्के और 5 चौके भी जड़े साथ ही उनका स्ट्राइक रेट 263.16 का रहा। अभिषेक के अलावा पंजाब के लिए अनमोलप्रीत सिंह ने भी कमाल की पारी खेली और उन्होंने 32 गेंदों पर 4 छक्के और 7 चौकों के साथ 69 रन बनाए। प्रभसिमरन सिंह ने 16 रन की पारी खेली। नमनधीर ने 28 गेंदों पर 39 रन की पारी खेली और पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 222 रन बनाए।

अभिषेक शर्मा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इस सीजन में अब तक खेले 4 मैचों में एक शतक और एक अर्धशतक जड़ा है। उनकी इस शानदार लय का भारतीय टीम के लिए बड़ा फायदा हो सकता है। इस सीजन में अभिषेक ने 4 मैचों में कुल 208 रन बनाए हैं, जिनका स्ट्राइक रेट 269.69 रहा। इन मैचों में उनका औसत 59.33 का रहा, जबकि बेस्ट स्कोर 148 रन है। पिछले 4 मैचों में अभिषेक के बल्ले से 13 चौके और 17 छक्के भी निकले हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles