एनएसटी न्यूज, भोपाल। ग्रेटर नोएडा स्थित गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में 3 से 10 जनवरी तक आयोजित 9वीं एलीट नेशनल महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मप्र अकादमी की महिला मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन कांस्य पदक अपने नाम किए। एकेडमी की मुक्केबाज मालिका ने अपने भार वर्ग में दमदार खेल दिखाते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया और कांस्य पदक जीतकर एकेडमी का नाम रोशन किया। इसके अलावा एकेडमी की दो अन्य महिला मुक्केबाजों ने भी कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किए। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर से शीर्ष महिला मुक्केबाजों ने भाग लिया। ये बाक्सर कोच रोशनलाल से प्रशिक्षरणत हैं।


