31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

अकादमी के खिलाड़ियों ने कराते में जीते 4 पदक

भोपाल। नई दिल्ली में पिछले दिनों आयोजित तीसरी साउथ एशियन कराते चैम्पियनशिप में मध्य प्रदेश राज्य कराते अकादमी की दो बालिका एवं दो बालक खिलाड़ियों ने दो रजत और दो कांस्य पदक जीतकर देश एवं प्रदेश को गौरवान्वित किया। पदक विजेता खिलाड़ियों ने आज टी.टी. नगर स्टेडियम में प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया से सौजन्य भेंट की और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हासिल उपलब्धि से अवगत कराया। खेल मंत्री ने पदक विजेता खिलाड़ियों के प्रतिभा प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें साउथ एशियन सीनियर एवं जूनियर कैडेट कराते चैम्पियनशिप में पदक जीतने पर बधाई दी। खेल मंत्री ने खिलाड़ियों को आगामी स्पर्धाआंे में स्वर्ण पदक जीतने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कडे़ परिश्रम से और निरन्तर अभ्यास से सफलता सुनिश्चित है। इस अवसर पर मौजूद खेल संचालक श्री उपेन्द्र जैन ने भी पदक विजेता खिलाड़ियों को शाबाशी देकर उनका उत्साहवर्धन किया। दिल्ली में 23 से 25 सितम्बर 2016 तक आयोजित उक्त चैम्पियनशिप में सुप्रिया जाटव ने व्यक्तिगत सीनियर फीमेल कुमीते स्पर्धा में तथा पलाश समाधिया ने जूनियर बालक व्यक्तिगत काता स्पर्धा में एक-एक रजत पदक अर्जित किया। इसी तरह व्यक्तिगत कुमीते इवेन्ट के बालिका वर्ग में शिवानी कराले और सीनियर पुरूष व्यक्तिगत काता इवेन्ट में अकादमी के खिलाड़ी नितिन सिंह ने एक-एक कांस्य पदक अर्जित किया। उक्त खिलाड़ियों ने भारतीय टीम के कोच जयदेव शर्मा के नेतृत्व में चैम्पियनशिप में भागीदारी की। इस प्रतियोगिता में 5 देशों के करीब 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles