38.6 C
New Delhi
Saturday, April 19, 2025

कानपुर में कराते अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते 24 मैडल

भोपाल। मध्य प्रदेश मार्शल आर्ट कराते अकादमी के खिलाड़ियों ने कानपुर में आयोजित तीसरी अखिल भारतीय शोतोकाॅन कराते प्रतियोगिता में 16 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य सहित 24 पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। कानपुर में 13 से 15 जनवरी, 2017 तक आयोजित प्रतियोगिता में कराते अकादमी के 27 खिलाड़ियों ने भागीदारी की। प्रतियोगिता में 8 राज्यों के करीब 650 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में इसबा बेग ने दो स्वर्ण तथा कु. सलोनी पाटीदार, ईशा मालवीय, अक्शा शेख, महेशी उइके, अर्पणा चैहान, वंशिका तंवर, रीना गूजर, गार्गी सिंह परिहार, ऋषभ तोमर, धर्मेन्द्र पुष्पद, अश्नी कुमार सिंघा, शिवम राजावत और कुशल थापा ने एक-एक स्वर्ण पदक अर्जित किया। प्रतियोगिता के टीम काता इवेन्ट में अर्पणा, वंशिका एवं अंकिता ने एक स्वर्ण जीता।
इसी तरह रजत पदक विजेता कराते खिलाड़ियों में कु. अंकिता शर्मा, माजिद खान, पंकज पाराशर और समर्थ साहू शामिल हैं। प्रतियोगिता में तनिषा मरकाम ने दो कांस्य पदक जीते जबकि गार्गी सिंह परिहार और कृतिका ने एक-एक कांस्य पदक अर्जित किया। पदक विजेता खिलाड़ियों को प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने बधाई दी है। संचालक खेल और युवा कल्याण श्री उपेन्द्र जैन ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है। गौरतलब है कि कराते अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक श्री जयदेव शर्मा के मार्गदर्शन में उक्त खिलाड़ी प्रशिक्षणरत हैं।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles