भोपाल। सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में सुषमा सरयाम ने 68 किलोग्राम भार वर्ग और लोकेश परमार ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतें।
चितौड़गढ़ राजस्थान में पिछले दिनों खेली गई सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश मार्शल आर्ट कुश्ती अकादमी के खिलाड़ी सुषमा सरयाम और लोकेश परमार ने एक-एक कांस्य पदक अर्जित किया। यह पहला अवसर है जब अकादमी के खिलाड़ियों ने सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में पदक जीते हैं।प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के करीब सात सौ खिलाड़ियों ने भागीदारी की जिसमें अकादमी के चार बालक एवं तीन बालिका खिलाड़ियों ने अकादमी की कुश्ती प्रशिक्षक रेखा रानी के नेतृत्व में भाग लेकर पदक जीते।
पदक विजेता खिलाड़ियों ने संचालक खेल और युवा कल्याण डाॅ. एस.एल. थाउसेन से भेंट की। खेल संचालक डाॅ. थाउसेन दोनों खिलाड़ियों को राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में पदक जीतने पर बधाई दी और उन्हें परिश्रम कर प्रतिभा में निखार लाने के लिए प्रोत्साहित किया।