भोपाल: राजधानी के कराते खिलाड़ी आदर्श जोशी ने लगातार दूसरे साल राज्य स्तरीय कराते चैंपियनशिप में डबल गोल्ड मेडल जीते हैं। रविवार को मांडू में आयोजित 16वीं मप्र स्टेट डब्ल्यूएफएसको ओपन कराते चैंपियनशिप की अंडर-15 वेट कैटेगिरी में आदर्श ने काता और कुमिते दोनों में गोल्ड मेडल जीत लिए। पिछले साल भी पचमढ़ी में हुई 15वीं राज्य कराते में आदर्श ने डबल गोल्ड मेडल जीते थे। आदर्श सेंट थॉमस कराते अकादमी में कोच शिवा सोनी से कराते का प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं। अब दिसंबर–जनवरी में होने वाली नेशनल कराते चैंपियनशिप में आदर्श भागीदारी करेंगे।

