32.4 C
New Delhi
Sunday, April 20, 2025

तीरंदाजी अकादमी के आदित्य और अमित ने जीता स्वर्ण पदक

भोपाल। खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा जबलपुर में संचालित मध्यप्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी के खिलाड़ी आदित्य उपाध्याय और अमित कुमार ने महाराष्ट्र के पुणे में 4 अप्रैल, 2018 से खेली जा रही 38वीं सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के रिकर्व टीम इवेन्ट में स्वर्ण पदक अर्जित कर प्रदेश को गौरवान्वित किया। आदित्य उपाध्याय और अमित कुमार ने फायनल मुकाबले में महाराष्ट्र के खिलाड़ी को 6-2 से परास्त कर स्वर्ण पदक मध्यप्रदेश को दिलाया। राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने उन्हें बधाई दी है।
प्रतियोगिता के अंतर्गत ख्ेाली गई रिकर्व टीम स्पर्धा के प्री-क्वार्टर फायनल मुकाबले में अकादमी के खिलाड़ी आदित्य उपाध्याय और अमित कुमार तथा सेना के खिलाड़ी अतुल वर्मा ने उत्तरप्रदेश को 5-3 अंको से हराया जबकि क्वार्टर फायनल में रेल्वे को 6-0 से तथा सेमी फायनल मुकाबले में आसाम को 6-0 से करारी शिकस्त देकर पराजित किया। राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 12 अप्रैल, 2018 तक खेली जाएगी। प्रतियोगिता में अकादमी के खिलाड़ी तीरंदाजी अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक श्री रिछपाल सिंह सलारिया के नेतृत्व में भागीदारी कर रहे हैं।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles