35.3 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

अधिवक्ता क्रिकेट- फ़रहान के दोहरे प्रदर्शन से भोपाल बार रेड बनी चैम्पियन

भोपाल। फरहान अली के दोहरे प्रदर्शन के बदौलत भोपाल बार रेड ने बैतूल बार एसोसीएशन को 41 रन से हरा कर उज्जैन में खेली गयी राज्य स्तरीय अधिवक्ता क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला जीत लिया।

भोपाल बार रेड टीम व बैतूल बार एसोसीएशन के बीच खेले गए फ़ाइनल मैच में भोपाल ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया। टीम ने मनीष शुक्ला के 26 रन व भरत तोमर के 22 व श्रेय योगेश मर्सकोले के 24 व फ़रहान अली के 21 रनो की मदद से 20 ओवर में कुल 160/10 रन बनाए । बैतूल की ओर से शैलेंद्र सिंह ने 4 विकेट जबकि सुनील मालवीय ने 2 विकेट चटकाये ।

जवाबी पारी खेलते हुए बैतूल की टीम ने 20 ओवर में महज 118/7 रन ही बना सकी टीम के सर्वाधिक रन विपिन यादव ने 24 रन व दीपक ने 25 रन बनाए । भोपाल की ओर से भरत तोमर व फ़रहान अली ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट लिए जबकि डॉक्टर सुशील सिंह ठाकुर ने 1 विकेट प्राप्त किया। फ़रहान अली को दोहरे प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया ।सुशील सिंह ठाकुर ने टुर्नामेन्ट में शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 10 विकेट लिए।

प्रतियोगिता के श्रेष्ठ खिलाड़ी
श्रेष्ठ बल्लेबाज़ :- सुनील मालवीय (बैतूल )
श्रेष्ठ गेन्दबाज़ :- रवि सेमसन( उज्जैन )
श्रेष्ठ विकेट कीपर :- प्रदीप दुबे (भोपाल रेड )
मैन ऑफ़ द टूर्नामेण्ट:- फ़रहान अली (भोपाल रेड ) .

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles