28.5 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026

AFG vs CAN: टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान का दबदबा, कनाडा को 82 रनों से हराया

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 19 फरवरी को दिन का तीसरा और आखिरी मुकाबला अफगानिस्तान क्रिकेट टीम और कनाडा क्रिकेट टीम के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को अफगानिस्तान ने एकतरफा अंदाज में 82 रनों से अपने नाम किया और इसी के साथ टूर्नामेंट में अपने सफर का समापन शानदार जीत के साथ किया।

कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, लेकिन यह फैसला टीम के पक्ष में नहीं गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया और 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए। इस बड़े स्कोर की नींव ओपनिंग बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने रखी, जिन्होंने 56 गेंदों में 95 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 5 छक्के जड़े।

इसके अलावा सादिकुल्लाह अटल ने 44 रन बनाए, जबकि रहमनुल्लाह गुरबाज ने 30 रनों का योगदान दिया। कनाडा की ओर से गेंदबाजी में जसकरन सिंह ने 4 ओवर में 52 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि दिलोन हेलीगर को एक सफलता मिली।

टारगेट का पीछा करने के लिए उतरी कनाडा टीम की शुरुआत ही काफी खराब देखने को मिली, जिसमें उन्होंने 25 के स्कोर पर ही अपना पहला विकेट कप्तान दिलप्रीत बाजवा के रूप में गंवा दिया जो 13 रन बनाकर आउट हुए। वहीं इसके बाद कनाडा टीम के लगातार अंतराल में विकेट गिरने का सिलसिला देखने को मिला, जिसमें एक समय उन्होंने 48 के स्कोर तक अपनी आधी टीम को गंवा दिया था। इसके बाद साद बिन जफर ने 28 रनों की पारी खेलने के साथ टीम के स्कोर को 100 के पार जरूर पहुंचा दिया। कनाडा की टीम ने 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 118 रनों का स्कोर बनाया। अफगानिस्तान की तरफ से गेंदबाजी में मोहम्मद नबी का कमाल देखने को मिला, जिसमें उन्होंने अपने 4 ओवर्स में सिर्फ 7 रन देने के साथ चार विकेट हासिल किए। इसके अलावा कप्तान राशिद खान ने 2 जबकि मुजीब उर रहमान और अजमतुल्लाह ओमारजई ने 1-1 विकेट हासिल किया।

अफगानिस्तान और कनाडा मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग 11

अफगानिस्तान – रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेट कीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नायब, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, जियाउर रहमान शरीफी, अब्दुल्ला अहमदजई।

कनाडा – युवराज सामरा, दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), नवनीत धालीवाल, हर्ष ठाकर, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), साद बिन जफर, दिलोन हेलीगर, जसकरन सिंह, कलीम सना, अंश पटेल।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles