38.7 C
New Delhi
Thursday, May 15, 2025

AFG vs SA: अफगानिस्तान ने साउथ अफ्रीका को दूसरे वनडे में हराकर इतिहास रच दिया, बर्थडे पर राशिद ने किया कमाल

नई दिल्ली: अफगानिस्तान ने साउथ अफ्रीका को शुक्रवार (20 सितंबर) को दूसरे वनडे में हराकर इतिहास रच दिया। अफगानिस्तान ने 3 मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर लिया। अफगानिस्तान ने 177 रन से जीत दर्ज की। पहली बार दोनों टीमों के बीच द्विपक्षीय सीरीज खेली जा रही है। अफगानिस्तान के इस जीत के हीरो रहमानुल्लाह गुरबाज और बर्थडे ब्वॉय राशिद खान रहे।

रहमानुल्लाह गुरबाज ने 110 गेंद पर 10 चौके और 3 छक्के की मदद से 105 रन बनाए। यह उनका वनडे में 7वां शतक था। अफगानिस्तान के लिए वह सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 23 साल के होने से पहले सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने के मामले में वह संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए। उनके अलावा विराट कोहली के नाम 7 शतक है। सचिन तेंदुलकर और क्विंटन डिकॉक के 8-8 शतक है। बाबर आजम और उपल थरंगा के नाम 6-6 शतक है।

बर्थडे पर राशिद ने किया कमाल

राशिद खान ने 19 रन देकर 5 विकेट लिए। वह बर्थडे पर वनडे में 5 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए। इससे पहले बर्थडे पर सबसे बढ़िया गेंदबाजी प्रदर्शन वर्नोन फिलेंडर और स्टुअर्ट ब्रॉड के नाम था। फिलेंडर ने आयरलैंड के खिलाफ 2007 में 12 रन देकर 4 विकेट लिए थे। ब्रॉड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2010 में 44 रन देकर 4 विकेट लिए थे।

सबसे बड़ी जीत

अफगानिस्तान ने 177 रन से साउथ अफ्रीका को हराकर वनडे में रन के हिसाब से सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इससे पहले 2018 में शारजाह में ही उसने जिमबाब्वे को 145 और 146 रन से हराया था। 2023 में बांग्लादेश को चट्टोग्राम में 142 रन से हराया था। आयरलैंड को शारजाह में 2017 138 रन से हराया था। रन के हिसाब से साउथ अफ्रीका की यह 5वीं सबसे बड़ी हार थी। भारत से सबसे बड़ी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। कोलकाता में 2023 में 243 से हराया था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles