27.8 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

अफगानिस्तान की जीत की हैट्रिक, विरोधी टीम 36 ओवर में महज़ 85 रन पर ऑल आउट

नई दिल्ली : अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान का शानदार प्रदर्शन लगातार देखने को मिल रहा है। साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज जैसी मजबूत टीमों को हराने के बाद अफगानिस्तान ने बुधवार को तंजानिया के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही टूर्नामेंट में अफगानिस्तान ने लगातार तीसरी जीत हासिल कर अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी।

अफगानिस्तान ने सुपर 6 के लिए किया क्वालीफाई, जीत की लय बरकरार

इस जीत के साथ अफगानिस्तान ने ग्रुप में टेबल टॉप करते हुए सुपर सिक्स के लिए भी क्वालीफाई कर लिया। वहीं, तंजानिया की टीम इस हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई। अफगानिस्तान की इस शानदार जीत में तेज गेंदबाज नूरिस्तानी उमरजई का सबसे अहम योगदान रहा, जिन्होंने मुकाबले में 5 विकेट झटके, जिनमें से 3 विकेट उन्होंने एक ही ओवर में हासिल किए।

तंजानिया 36 ओवर में सिर्फ 85 रन पर सिमटी, अफगानिस्तान का दबदबा

उमरजई की शानदार गेंदबाजी की बदौलत तंजानिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 36 ओवर में सिर्फ 85 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में अफगानिस्तान ने इस लक्ष्य को 12.4 ओवर में सिर्फ 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया। बल्लेबाजी के समय फैजल शिनोजदा ने नाबाद 55 रन की पारी खेली।

तेज गेंदबाजों का कहर, बल्लेबाजी बिखरी

अफगानिस्तान की ओर से वहीदुल्लाह ज़द्रान और नूरिस्तानी उमरजई ने शुरुआती तीन ओवरों में ही तंजानिया के दोनों ओपनर्स को पवेलियन भेजकर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद अयान शरीफ और रेहान सलीम ने एक छोटी साझेदारी बनाने की कोशिश की, लेकिन स्टानिकज़ई ने आकर अफगानिस्तान को तीसरी सफलता दिलाई। सलीम ने ऑगस्टीन म्वामेले और बाद में कप्तान लक्ष बकरानिया के साथ कुछ देर बल्लेबाज़ी की, लेकिन नूरिस्तानी उमरजई और नियाज़ई की घातक गेंदबाज़ी के सामने तंजानिया की कोई भी साझेदारी टिक नहीं सकी।

उमरजई के टूर्नामेंट में पूरे हुए 10 विकेट, गेंदबाज़ी से मचाया धमाल

नूरिस्तानी उमरजई ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए पाँच विकेट झटके, जिससे तंजानिया की पूरी टीम 36 ओवर में सिर्फ़ 85 रन पर सिमट गई। इस प्रदर्शन के साथ ही टूर्नामेंट में उनके कुल विकेटों की संख्या तीन मैचों में 10 हो गई। जवाब में अफ़गानिस्तान को लक्ष्य का पीछा करने में कोई खास दिक्कत नहीं हुई और फैसल खान ने मात्र 34 गेंदों में 54 रन की तेज़ पारी खेलते हुए टीम को 13 ओवर के भीतर ही जीत दिला दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles