29.4 C
New Delhi
Sunday, April 20, 2025

रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद शार्दुल ठाकुर ने IPL 2025 में भी बरपा रहे कहर, क्या इंग्लैंड दौरे के लिए होगी वापसी?

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025)में गुरुवार (28 मार्च) को हर कोई सोच रहा था कि कहीं लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 300 रन न मार दे। लेकिन आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रहे शार्दुल ठाकुर की शानदार गेंदबाजी के दमपर लखनऊ ने हैदराबाद को 200 के नीचे ही रोक दिया। शार्दुल को आईपीएल मेगा ऑक्शन में किसी ने खरीदा नहीं था। वह रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में वापसी के लिए काउंटी क्रिकेट खेलने की तैयारी में थे।

इस बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज चोटिल हो गए। फ्रेंचाइजी के मेंटर जहीर खान ने शार्दुल ठाकुर को फोन किया। उनसे कहा कि ऋषभ पंत की अगुआई वाली टीम उन्हें संभावित विकल्प के तौर पर देख रही है। अगर आपको चुना जाता है तो आपको प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है। शार्दुल ने यह बात सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद कहा। शार्दुल फिलहाल आईपीएल 2025 में पर्पल कैप होल्डर हैं। उन्होंने 2 मैचों में 6 विकेट लिए हैं। सनराइजर्स के खिलाफ उन्होंने 4 विकेट लिए।

शार्दुल पर करना होगा विचार

शार्दुल ठाकुर को पिछले कुछ सालों में’सेना देशों’ के टेस्ट दौरों पर भारतीय टीम में चुना जाता था। उनके होने से गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी गहराई मिलती थी। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनका चयन नहीं हुआ। नितीश रेड्डी को जगह दी गई। दौरे पर रवाना होने से पहले कोच गौतम गंभीर से उन्हें लेकर सवाल हुआ। गंभीर ने शार्दुल से आगे बढ़ने के संकेत दिए।

4 तेज गेंदबाज का विकल्प और नंबर 8 तक बल्लेबाजी

नितीश ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन गेंद से खास प्रभावित नहीं कर पाए। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बल्लेबाजी में गहराई के लिए भारतीय टीम ने वॉशिंगटन सुंदर को भी प्लेइंग 11 में मौका दिया। गेंदबाजी में उनका खास इस्तेमाल नहीं हुआ। ऐसे में इंग्लैंड दौरे के लिए शार्दुल ठाकुर पर विचार होना तय है। उनके होने से भारत के पास 4 तेज गेंदबाज का विकल्प होगा। नंबर 8 तक बल्लेबाजी होगी।

शार्दुल ठाकुर का प्रदर्शन

शार्दुल ठाकुर ने इंग्लैंड में 3 टेस्ट खेले हैं। 6 पारियों में 8 विकेट लिए हैं। 5 पारियों में 2 अर्धशतक की मदद से 122 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 22 है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी पारी को कौन भूल सकता है। अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर उन्होंने भारतीय टीम को मुश्किल से निकाला था। भारतीय बैटिंग बुरी तरह फ्लॉप रही थी।

रणजी ट्रॉफी में गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन

रणजी ट्रॉफी के दौरान शार्दुल ठाकुर ने भारतीय टीम में वापसी का दावा ठोक दिया था। वह भारत के लिए साउथ अफ्रीका दौरे पर दिसंबर 2023 में आखिरी बार खेले थे। रणजी ट्रॉफी 2024-25 में शार्दुल ने मुंबई के लिए गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 9 मैच की 18 पारियों में 24.97 के औसत और 3.51 की इकॉनमी से 35 विकेट लिए। इसके अलावा 9 मैच की 12 पारियों में 42.08 के औसत से 505 रन बनाए। इसमें 1 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं। 119 उनका सर्वोच्च स्कोर रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles