34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

  टीम इंडिया से बाहर होने के बाद हर्षित राणा को बड़ी भूमिका, लीग में बने कप्तान

नई दिल्ली: भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया था, लेकिन दूसरे टेस्ट से पहले उन्हें स्क्वॉड से रिलीज कर दिया गया। अब हर्षित को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। उन्हें दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL 2025) के दूसरे सीजन के लिए नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। टीम इंडिया से बाहर होने के बाद हर्षित अब DPL में अपने प्रदर्शन से तहलका मचाते नजर आएंगे।

हर्षित राणा हाल के समय में टीम इंडिया के लिए एक उभरते हुए तेज गेंदबाज के रूप में पहचान बना चुके हैं। अपने आक्रामक गेंदबाजी अंदाज़ और लगातार बेहतर प्रदर्शन से उन्होंने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है। वह भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कर चुके हैं। उन्हें DPL 2025 के ऑक्शन से पहले नॉर्थ दिल्ली की टीम ने 21 लाख रूपये में रिटेन किया था। अब वह इसी टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। हर्षित इस सीजन बतौर कप्तान और खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन करते हैं ये देखना बेहद दिलचस्प होगा।

हर्षित राणा हाल ही में इंडिया A टीम के लिए खेले थे, लेकिन उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। इस निराशाजनक प्रदर्शन के चलते उन्हें मुख्य टीम से भी बाहर कर दिया गया था। उन्होंने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ एक मुकाबला खेला था और वहां वो सिर्फ एक विकेट ले पाए थे। इससे पहले वह आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा थे। आईपीएल 2025 में हर्षित 13 मैचों में 15 विकेट लेने में कामयाब रहे थे। इस सीजन उनका बेस्ट प्रदर्शन 25 रन देकर 3 विकेट था।

इंटरनेशनल क्रिकेट में हर्षित राणा के आंकड़े की बात करें तो वो अब तक 2 टेस्ट, 5 वनडे और 1 T20I मैच खेल चुके हैं। टेस्ट में वह 4, वनडे में 10 और टी-20 इंटरनेशनल में 3 विकेट ले चुके हैं। अब वह दिल्ली प्रीमियर लीग में अच्छा प्रदर्शन करके अपनी टीम को चैंपियन बनाना चाहेंगे। नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर टीम की बात करें तो DPL 2024 में उनकी टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर रही थी। इस सीजन टीम ने कुल 10 मैच खेले थे, वहां उन्हें 4 में जीत मिली थी और 5 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। एक मैच का नतीजा नहीं निकला था। उनकी टीम 9 पॉइंट्स के साथ प्लेऑफ में पहुंचने में कामयाब रही थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles