27.5 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

गुजरात-मुंबई मैच के बाद WPL की तस्वीर साफ, टॉप-5 बल्लेबाज और गेंदबाज सामने

नई दिल्ली : विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के 19वें मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 11 रनों से हराकर बड़ा उलटफेर किया। यह लीग के इतिहास में पहली बार है जब गुजरात ने मुंबई को शिकस्त दी है। इस जीत के साथ गुजरात जायंट्स ने एलिमिनेटर में अपनी जगह पक्की कर ली। अब एलिमिनेटर की दूसरी टीम का फैसला यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच लीग स्टेज के आखिरी मैच से होगा। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है और अंक तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है। मौजूदा स्टैंडिंग में गुजरात जायंट्स दूसरे, मुंबई इंडियंस तीसरे, दिल्ली कैपिटल्स चौथे और यूपी वॉरियर्स पांचवें स्थान पर हैं।

डब्ल्यूपीएल 2026 अंक तालिका
टीम मैच जीत हार अंक रनरेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (फाइनल) 8 6 2 12 1.247
गुजरात जायंट्स (एलिमिनेटर) 8 5 3 10 -0.168
मुंबई इंडियंस 8 3 5 6 0.059
दिल्ली कैपिटल्स 7 3 4 6 -0.164
यूपी वॉरियर्स 7 2 5 4 -1.164
डब्ल्यूपीएल 2026 टॉप-5 बल्लेबाज

विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में ऑरेंज कैप फिलहाल मुंबई इंडियंस की नट साइवर ब्रंट के पास है। स्मृति मंधाना दूसरे नंबर पर हैं। हरमनप्रीत कौर तीसरे और मेग लैनिंग चौथे नंबर पर हैं। फीबी लिचफील्ड पांचवें नंबर पर हैं। नीचे डब्ल्यूपीएल 2025 की टॉप-5 बल्लेबाजों का आंकड़ा देख सकते हैं।

खिलाड़ी मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट चौके छक्के
नेट साइवर-ब्रंट 6 6 319 79.75 154.85 48 4
स्मृति मंधाना 8 8 290 48.33 141.46 45 6
हरमनप्रीत कौर 7 7 260 52 145.25 28 9
मेग लैनिंग 7 7 248 35.43 125.89 37 5
फीबी लिचफील्ड 6 6 243 40.5 154.78 30 10
डब्ल्यूपीएल 2026 टॉप-5 गेंदबाज

डब्ल्यूपीएल 2026 की टॉप-5 गेंदबाजों में सोफी डिवाइन शीर्ष पर हैं। नादिन डी क्लर्क दूसरे नंबर पर हैं। अमेलिया केर तीसरे नंबर पर हैं। नंदनी शर्मा चौथे और लॉरेन बेल पांचवें नंबर पर हैं। नीचे डब्ल्यूपीएल 2025 की टॉप-5 गेंदबाजों का आंकड़ा देख सकते हैं।

खिलाड़ी मैच ओवर गेंदें विकेट औसत रन 4-विकेट 5-विकेट
सोफी डिवाइन 8 29.5 179 17 13.94 237 1 0
नादिन डी क्लर्क 8 28 168 15 13.53 203 2 0
अमेलिया केर 7 28 168 14 15 210 0 0
नंदनी शर्मा 7 26 156 14 15 210 0 1
लॉरेन बेल 8 32 192 12 15 180 0 0

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles