22.3 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

AI ने चुनी भारत की प्लेइंग 11, श्रेयस यादव के बाहर होने पर नए विकल्प पर ध्यान

नई दिल्ली : भारत ने 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में कीवी टीम को 48 रन से हराकर सीरीज की शानदार शुरुआत की। इस मैच में भारत की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही पक्षों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। हालांकि, इस जीत के दौरान एक बुरी खबर भी सामने आई: अक्षर पटेल की अंगुली में चोट लग गई। इस चोट के कारण अब संशय है कि क्या वह दूसरे मैच में खेल पाएंगे या नहीं।

भारतीय टीम दूसरे मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 की बढ़त लेना चाहेगी, और यह मुकाबला गुवाहाटी में खेला जाएगा। गुवाहाटी की पिच पर आम तौर पर बल्लेबाजों को आसानी से रन बनाने का मौका मिलता है और यहां खेलना बल्लेबाजों के लिए आनंददायक होता है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, तेज गेंदबाजों का असर कम हो जाता है। इसके अलावा, यहां ओस भी बड़ी भूमिका निभाएगी, क्योंकि दूसरी पारी में ओस की वजह से गेंदबाजी और फील्डिंग में मुश्किलें आ सकती हैं।

अगर अक्षर नहीं खेले तो कौन लेगा उनकी जगह?

गुआहाटी में भारत को जीत के लिए एक बेहतरीन अंतिम ग्यारह के साथ उतरना होगा और इस मैच के लिए एआई ने सबसे दमदार प्लेइंग इलेवन का चयन किया। एआई के मुताबिक अगर अक्षर पटेल दूसरे मैच में नहीं खेलते हैं तो उनकी जगह रवि बिश्नोई को टीम में शामिल किया जा सकता है। वहीं इशान किशन टीम की हिस्सा बने रहेंगे क्योंकि वो टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में शामिल हैं और उन्हें लगातार मौका देकर टीम उन्हें इस टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से मैच फिट करना चाहती है।

श्रेयस अय्यर को दूसरे मैच में भी बेंच पर बैठना पड़ सकता है, क्योंकि इशान किशन अंतिम ग्यारह में शामिल होने के कारण उनकी जगह नहीं बनती दिख रही है। भारत की पारी की शुरुआत अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन करेंगे, जबकि तीसरे नंबर पर इशान किशन और चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करेंगे। इसके बाद हार्दिंक पंड्या, रिंकू सिंह और शिवम दुबे की बल्लेबाजी रहेगी। गेंदबाजी में टीम में वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह शामिल हैं।

दूसरे टी20 मैच के लिए एआई द्वारा चुनी भारत की बेस्ट प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल/रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles