नई दिल्ली: आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में मुंबई इंडियंस ने अपने स्क्वाड में पांच नए खिलाड़ियों को शामिल किया, जिनमें क्विंटन डिकॉक भी थे, जिन्हें टीम ने एक करोड़ रुपये में खरीदा। आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की टीम तीसरे स्थान पर रही थी और खिताब जीतने से चूक गई थी, लेकिन अगले सीजन में टीम की नजर छठी बार चैंपियन बनने पर है।
AI ने तय की मुंबई इंडियंस की IPL 2026 प्लेइंग 11
मुंबई की टीम स्टार खिलाड़ियों से भरी पड़ी है और डिकॉक के आने से इस टीम की बैटिंग और मजबूत हो गई है। मुंबई की बैटिंग यूनिट में रोहित, डिकॉक, सूर्यकुमार, तिलक वर्मा, हार्दिक पंडया, नमनधीर, विल जैक्स जैसे प्लेयर हैं जबकि इस टीम में दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह जैसे घातक तेज गेंदबाज हैं जबकि मयंक मार्कंडे और अल्लाह जगनफर जैसे स्पिनर मौजूद हैं। अब मुंबई की बेस्ट प्लेइंग इलेवन अगले सीजन में क्या होगी इसका चयन एआई ने किया।
गूगल जेमिनी ने मुंबई इंडियंस की अगले सीजन के लिए बेस्ट प्लेइंग 11 का चयन किया, जिसमें ओपनर के रूप में रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक को शामिल किया गया। एआई ने बैटिंग क्रम में तीसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव को रखा, जबकि चौथे स्थान पर तिलक वर्मा को जगह दी गई। पांचवें नंबर पर कप्तान हार्दिक पंड्या को शामिल किया गया। छठे नंबर के लिए एआई ने नमनधीर और विल जैक्स को टीम में चुना।
टीम में तेज गेंदबाजों के रूप में दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और बोल्ड को शामिल किया गया, जो टीम की गेंदबाजी आक्रमण को काफी घातक बनाते हैं। स्पिनरों के रूप में अल्लाह जगनफर और मयंक मार्कंडे के बीच टाई रही, जबकि स्पिन ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर को भी टीम में जगह दी गई। एआई ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में शार्दुल ठाकुर को चुना, जिससे टीम के संतुलन और ताकत में और इजाफा हुआ।
गूगल जेमिनी द्वारा चुनी गई मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमनधीर/विल जैक्स, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह जगनफर/मयंक मार्कंडे।
इम्पैक्ट प्लेयर- शार्दुल ठाकुर
आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस की टीम
हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रियान रिकलटन, रॉबिन मिंज, मिचेल सैंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गजनफर, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक्स, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मार्कंडे, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डिकॉक, मोहम्मद इजहार, दानिश मालेवार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत।

