35.1 C
New Delhi
Monday, May 12, 2025

अजलन शाह कप: भारत ने स्वर्ण विजेता जापान को 2-0 से हराया

इपोह। भारत ने शनिवार को एशियाई खेलों के स्वर्ण पदकधारी जापान को 2-0 से हराकर सुल्तान अजलन शाह कप हॉकी टूर्नामेंट में अपना अभियान जीत के साथ शुरू किया। वरुण कुमार ने 24वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर भारत को बढ़त दिलाई। इसके बाद सिमरनजीत सिंह ने 55वें मिनट में कप्तान मनप्रीत सिंह के शानदार पास से डाइविंग मैदानी गोल दागा। इस जीत के साथ ही पांच बार की चैम्पियन भारतीय हॉकी टीम पूरे तीन अंक जुटाने में सफल रही। भारतीय टीम अपने अगले लीग मैच में रविवार को कोरिया से भिड़ेगी जिसके बाद उसका सामना मलेशिया (26 मार्च), कनाडा (27 मार्च) और पोलैंड (29 मार्च) से होगा। राउंड रॉबिन लीग चरण से दो शीर्ष टीमें 30 मार्च को होने वाले फाइनल में खेलेंगी।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles