24.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

अलकापुरी साइक्लोथोन सम्पन्न

भोपाल। प्रेम, शांति और सद्भावना के संदेश को नागरिकों तक पहुॅचाने के उद्देश्य को लेकर ’’अलकापुरी साइक्लोथोन’’ का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। लगभग 20 किलोमीटर लंबी यह साइक्लोथोन अलकापुरी सोसाईटी द्वारा स्वतंत्रता दिवस की 77वीं वर्षगांठ पर आयोजित की गई।
साइक्लोथोन का शुभारंभ पूर्व मंत्री दीपक जोशी, भेल भोपाल के पूर्व निदेशक एमके दुबे, वरिष्ठ सहकारी नेता करनैल सिंह, भेल के पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ ओपी अरोरा वरिष्ठ श्रमिक नेता जेएस पुरी, पूर्व एमआईसी सदस्य केवल मिश्रा, अजय लिखि, अजय जैन ने किया। साइक्लोथोन की समाप्ति के पश्चात पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात व्यंगकार डॉ ज्ञान चतुर्वेदी ने मुख्य आयोजक कुलवंत सिंह पुरी की उपस्थिति में कालोनी में झंडावंदन किया। इस अवसर पर सैकडों की संख्या में नागरिक उपस्थित थे। समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles