इंदौर : मध्य प्रदेश टेनिस संघ के तत्वाधान में इंदौर टेनिस क्लब में आयोजित की जा रही ऑल इण्डिया चैम्पियनषिप सीरीज जूनियर टेनिस टूर्नामेंट में खेले गए मुख्य दौर में मध्यप्रदेश के विशाल चौधरी, आरूष जैन, मयंक राजन ने अपने अपने प्रतिद्वंदियों को पराजित कर प्री-क्वाटरफाइनल में प्रवेश कर लिया है। स्पर्धा का शुभारम्भ अमित सिंह, आई.पी.एस., अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, इंदौर, मुक्तेश सिंह गिरनार, प्रेसीडेन्ट, एलराल्ड हाईट्स इंटरनेषनल स्कूल, अर्जुन धूपर, सहसचिव, म. प्र. टेनिस संघ के आतिथ्य में किया गया। समारोह का संचालन इरफान अहमद द्वारा किया गया। शेष परिणाम इस प्रकार रहेः-
बालक बर्ग-18 वर्ष आयु (एकल मुख्य दौर)
विशाल चौधरी (म.प्र.) विवि निपुन चौहान (म.प्र.) 6-1, 6-0
आरूष जैन (म.प्र.) विवि गौतम वेंकटेश (त.ना.) 7-6, 7-6
मयंक राजन (म.प्र.) विवि मीरेष गिरधानी (म.प्र.) 6-3, 6-1
रूहान तलरेजा (म.प्र.) विवि सुविग्या चौधरी (म.प्र.) 6-4, 6-4
ऋषव रावल (महा.) विवि शिवांश अग्रवाल (म.प्र.) 6-0, 6-1
तनय कोटक (महा.) विवि चिन्मय ठाकरे (महा.) 6-1, 6-3
कनिष्क खथुरिया (म.प्र.) विवि प्रत्युष बगाडे़ (महा.) 6-1, 6-0
आदित्य योगी (महा.) विवि सोहम पाटीदार (म.प्र.) 6-4, 6-0
अवि मिश्रा (महा.) विवि निकुंज पाटीदार (म.प्र.) 6-3, 6-2
वीर महाजन (महा.) विवि अनुष गुप्ता (म.प्र.) 6-2, 6-1
गर्व वाधवानी (महा.) विवि अयान खान (म.प्र.) 6-2, 6-1
प्रदुयम्न तथाचार (महा.) विवि लवराज पाहवा (म.प्र.) 6-1, 6-0

