भोपाल। राजधानी के टी. टी. नगर स्टेडियम स्थित मार्शल आर्ट हाल में खेली जा रही अखिल भारतीय सिविल सेवा कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज भी मध्य प्रदेश स्टेट की महिला टीम का दबदबा बरकरार रहा। महिला वर्ग में आज मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के मध्य खेले गए पहले रोमांचक मुकाबले में मध्य प्रदेश की महिला खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश को 39-21 से परास्त किया और दूसरे मुकाबले में मध्य प्रदेश स्टेट में छत्तीसगढ़ को 49-14 से हराकर अपना विजयी दौर जारी रखा। महिला वर्ग में खेले गए अन्य मुकाबलों में आर एस बी राजस्थान ने महाराष्ट्र को 44-05 से हराया। जबकि सी एस दिल्ली ने कर्नाटक को 62-50 से परास्त किया।
इसी तरह पुरुष वर्ग में आज खेले गए मुकाबलों में केरला स्टेट ने उड़ीसा स्टेट को 40-14 से, यू पी स्टेट ने गोवा स्टेट को 38-16 से हराया। इसी प्रकार हरियाणा स्टेट ने पांडिचेरी को 45-18 से तथा एनसीटी दिल्ली ने छत्तीसगढ़ को 37-15 से हराकर अपने अपने लीग मुकाबले जीते।