भोपाल:09,फरवरी,2017 खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा टी.टी. नगर स्टेडियम परिसर में 13 से 17 फरवरी, 2017 तक अखिल भारतीय सिविल सर्विसेस व्हाॅलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।अखिल भारतीय सिविल सर्विसेस व्हाॅलीबाल प्रतियोगिता में विभिन्न प्रदेशों की करीब 30 टीमों के लगभग 500 खिलाड़ी एवं आॅफिसियल्स भागीदारी करेगें। पाँच दिवसीय इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के सिलसिले में संचालक खेल और युवा कल्याण उपेन्द्र जैन ने संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए है।गौरतलब है कि खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा राजधानी में दूसरी बार अखिल भारतीय सिविल सर्विसेस व्हाॅलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। गत वर्ष 3 से 6 फरवरी, 2016 तक यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमें आर.एस.बी. चैन्नई विजेता तथा आर.एस.बी. हैदराबाद को उपविजेता के खिताब से नवाजा गया था। आर.एस.बी. कोच्चिन ने तीसरा स्थान हासिल किया था।
[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

