23.7 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

ऑल इंडिया जी.वी. मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप का शानदार समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उत्कृष्ट निशानेबाज़ी

एनएसटी न्यूज, भोपाल. मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में आयोजित ऑल इंडिया जी.वी. मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप (राइफल इवेंट) का आज भव्य समापन हुआ। यह प्रतियोगिता मध्यप्रदेश राइफल एसोसिएशन के तकनीकी सहयोग से आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर से सैकड़ों निशानेबाज़ शामिल हुए। 10 मीटर और 50 मीटर रेंज पर खेले गए मुकाबलों में प्रतिभागियों ने तकनीकी कौशल, मानसिक एकाग्रता और खेलभावना का शानदार प्रदर्शन किया। दर्शक इन रोमांचक मुकाबलों को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए।

उत्कृष्ट प्रदर्शन और मेडल विजेता
10 मीटर एयर राइफल मेन एवं वूमेन वर्ग में लगभग 55 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और सटीक निशानेबाज़ी, संयम और फोकस का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया। वहीं 50 मीटर प्रोन पोजीशन मुकाबलों में 90 से 100 निशानेबाज़ों ने भाग लेकर प्रतिस्पर्धा को और रोमांचक बना दिया। प्रतियोगिता के अंत में फाइनल रेंज में भव्य मेडल सेरेमनी आयोजित की गई, जिसमें स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेताओं को प्रदान किए गए। इस अवसर पर विजेताओं के चेहरों पर उत्साह और गर्व स्पष्ट झलक रहा था।

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति और युवाओं के लिए अवसर
मेडल सेरेमनी के मुख्य अतिथि श्री डी.के. शुक्ला, उपाध्यक्ष – मध्यप्रदेश राज्य राइफल एसोसिएशन और सुश्री प्रियंसी गुप्ता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी – मध्यप्रदेश राज्य राइफल एसोसिएशन उपस्थित थे। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) की टीम और तकनीकी स्टाफ ने भी समारोह में भाग लिया। यह प्रतियोगिता युवा निशानेबाज़ों को राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने और नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए मिनिमम क्वालिफाइंग स्कोर (MQS) हासिल करने का अवसर प्रदान करती है, जिससे भारतीय शूटिंग में नई प्रतिभाओं का विकास होता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles