23.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

अखिल भारतीय रेलवे हॉकी पुरुष प्रतियोगिता

भोपाल। रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड एवं पश्चिम मध्य रेलवे खेल-कूद संघ के संयुक्त तत्वाधान से मेजर ध्यान चंद्र एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड मयूर पार्क में 77 वीं अखिल भारतीय रेलवे हॉकी पुरुष प्रतियोगिता किया जा रहा है .

आज पहला मैच पूर्व रेलवे एवं दक्षिण पश्चिम रेलवे के मध्य खेला गया इसमें पूर्व रेलवे ने 5 : 0 से जीत हासिल की. पूर्व रेलवे की ओर से सौरभ कुमार, दीपक कुल्लू, कुंजन टोपनो, संतोष बाक्सला एवं ए एम तिर्की ने एक एक शानदार फील्ड गोल करते हुए टीम को जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. पूर्व रेलवे की टीम ने ना केवल आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया बल्कि विरोधी टीम को गोल मारने का एक भी मौका प्रदान नहीं किया और टीम 5 : 0 से जीत गई.

दूसरा मैच रेल कोच फैक्ट्री एवं डीएलडब्ल्यू के मध्य खेला गया इस एकतरफा मुकाबले में टूर्नामेंट की पिछली विजेता रेल कोच फैक्ट्री ने 19 : 1 से शानदार जीत दर्ज की. रेल कोच फैक्ट्री की ओर से गगनदीप सिंह ने 4, अजमेर सिंह ने 3, संदीप सिंह ने दो, जुगराज सिंह ने दो तथा बलजिंदर सिंह ने दो गोल मारे.

कल के मैच
1 पश्चिम मध्य रेलवे विरुद्ध रेल सुरक्षा बल समय 9:00 बजे दूसरा मैच
2 दक्षिण मध्य रेलवे विरुद्ध उत्तर पश्चिम रेलवे समय 11:00 बजे

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles