26.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

अखिल भारतीय रेलवे हॉकी में दक्षिण मध्य व उत्तर पश्चिम रेलवे जीते

भोपाल। रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड एवं पश्चिम मध्य रेलवे खेल कूद संघ के संयुक्त तत्वाधान में मेजर ध्यान चंद एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड मयूर पार्क में 77 वीं अखिल भारतीय रेलवे हॉकी पुरुष प्रतियोगिता के लीग स्टेज का आयोजन किया जा रहा है

आज का पहला मैच दक्षिण मध्य रेलवे एवं दक्षिण पश्चिम रेलवे के मध्य खेला गया जिसमें दक्षिण मध्य रेलवे ने 10:1 से जीत हासिल की। दक्षिण मध्य रेलवे की ओर से अजीत कुमार पांडे ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चार गोल मारे रंजन अय्यप्पा ने दो गोल किए

दूसरा मैच उत्तर पश्चिम रेलवे एवं रेल व्हील फैक्ट्री के मध्य खेला गया जिसमें उत्तर पश्चिम रेलवे ने 6:4 से जीत हासिल की उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से धर्मेंद्र ने 3 फील्ड गोल किए.

तीसरा मैच दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे एवं रेल सुरक्षा बल के मध्य खेला गया जिसमें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 14रू1 से जीत हासिल की दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से इमरान शेख ने चार गोल रवि ने तीन गोल तथा दीपक किशोर ने तीन गोल मारते हुए टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

चतुर्थ मैच मेजबान पश्चिम मध्य रेलवे एवं डीएलडब्लू के मध्य खेला गया जिसमें पश्चिम मध्य रेलवे ने 6रू3 से जीत हासिल की पश्चिम मध्य रेलवे की ओर से मेहराजुद्दीन ने दो गोल मोहम्मद शादाब ने दो गोल तथा मुबीन उर रहमान एवं फैजल अजीज ने एक एक गोल किए

कल के मैच

पहला मैच पूर्व रेलवे रूट दक्षिण पश्चिम रेल समय प्रातः 9:00 बजे

दूसरा मैच रेल कोच फैक्ट्री विरुद्ध डीएलडब्ल्यू समय प्रातः 11:00 बजे

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles