26.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

अखिल भारतीय ठाकुर हुकुम सिंह स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता

भोपाल। भोपाल संभाग क्रिकेट संघ और पब्लिक वाणी द्वारा आयोजित ठाकुर हुकुम सिंह स्मृति अखिल भारतीय ग्रीन पैराडाइस कप क्रिकेट प्रतियोगिता में आज चार मैच खेले गए। जिसमें स्कोप विश्वविद्यालय ,राफेलएकादश ,इनकम टैक्स और भेल की टीमें जीतीं ।

आज का पहला मैच सुपर हिटर्स और स्कोप यूनिवर्सिटी के बीच खेला गया और सुपर हिटर्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 130 /8 रन बनाये जिसमें अभिषेक ने 36 अंकित सिंह ने 20 रन बनाए,स्कोप यूनिवर्सिटी की ओर से अमित और अभिषेक चंदेल ने 2-2 विकेट लिए ।जवाबी पारी खेलते हुए स्कोप यूनिवर्सिटी ने 133/7 विकेट पर बनाकर मैच को 3 विकेट से जीत लिया,निखिल विश्वकर्मा ने 60 और अमित ने 21 रन बनाए ।सुपर हिटर्स की ओर से शरद मसात्कर ने 3 प्रशांत ने 2 विकेट लिए।मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए अमित को मैन ऑफ द मैच चुना गया ।

आज का दूसरा मैच माखनलाल विश्वविद्यालय और इनकम टैक्स के बीच खेला गया जिसमें इनकम टैक्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 213/5 रन बनाए,प्रशांत राय ने 83 और प्रज्ञेस ने 38 और डॉ अतुल कुमार ने 29 रन बनाए,माखनलाल यूनिवर्सिटी की ओर अरविंद सिंह राजपूत और संदीप माथुर ने 2-2 विकेट लिए,जवाबी पारी खेलते हुए 133/7 रन ही बना सकी,गोपाल वर्मा ने 50 रन और मनोज ने 31 रन बनाए,इनकम टैक्स की ओर से सरस कात्यानी ने 3 और अजय सिंह ने दो विकेट लिए।मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रशांत राय को मैंन ऑफ द मैच चुना गया ।

तीसरा मैच ब्लेजिंग यॉर्कर और राफेल एकादश के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ब्लाज़िंग यॉर्कर ने 132/8 रन बनाए,शुभम् जैन ने 25 धरम 22 और विपिन ने 21 रन बनाए,राफेल एकादश की ओर से मानव ने 3 और मयंक,शारिक और अंकित ने एक-एक विकेट लिए ।जवाबी पारी खेलते हुए राफेल एकादश ने 135/2 रन बनाकर मैच को 8 विकेट से जीत लिया,अंकित शर्मा ने 71 रन और जमील खान ने 36 रन बनाए ।ब्लेजिंग यॉर्कर की ओर से धरम और अंकित ने एक-एक विकेट लिया।अंकित शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया ।

आज का आख़िरी मैच नगर निगम कमिश्नर एकादश और भेल भोपाल के बीच खेला गया जिसमें नगर निगम कमिश्नर एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 141/10 रन बनाए रवि नरवारे ने 68 रन और विजय पारोचे ने 40 रन बनाए,भेल भोपाल की ओर से दिनेश पटेल ने चार विकेट जबकि राहुल वर्मा ने दो विकेट लिए।,जवाबी पारी खेलते हुए भेल भोपाल ने योगेश देवास्कर के 62 रन और विशाल वाणी के 25 रनों की मदद से 145/4 रन बनाकर मैच को छ: से जीतलिया।नगर निगम कमिश्नर एकादश की ओर से रवि नरवारे ने 2 और अक्षय पारोचे और जावेद खान ने एक-एक विकेट लिए ।मैच में शानदार बल्लेबाजी के लिए योगेश देवस्कर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जुनेद किदवई उपाध्यक्ष भोपाल संभाग क्रिकेट संघ ने प्रदान किया।

आज के मैच :-ओल्ड कैंपियन मैदान
यूज़ लोकेटर विरुद्ध ग्रीन पैराडाइज़ प्रातः 8-30 बजे
सीए विरुद्ध भोपाल फ़ीनिक्स दोपहर 12-30 बजे बाबे-अली मैदान।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles