नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल इस साल जून में खेला जाएगा। फाइनल को छोड़कर डब्ल्यूटीसी के सभी मुकाबले हो चुके हैं। फाइनल के लिए दोनों टीमें तय हो चुकी हैं। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच इंग्लैंड के लॉर्ड्स में फाइनल मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम ने बीते दोनों सीजन के फाइनल खेले, लेकिन इस बार टिकट नहीं कटा पाई। भारत को पहले सीजन में न्यूजीलैंड और दूसरे फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।
भारत इस बार तीसरे स्थान पर रहा। उसका पॉइंट पर्सेंटेज केवल 50 का रहा। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज सीरीज अभियान की शुरुआत की। इसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज ड्रॉ कराई। इंग्लैंड और बांग्लादेश के खिलाफ टीम ने घरेलू मैदान पर जीत हासिल की और अंकतालिका के टॉप बना रहा। भारत के पास न्यूजीलैंड को घर पर हराकर फाइनल की राह आसान करने का मौका था। हालांकि ऐसा हुआ नहीं। टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा। इस कारण बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी काफी अहम हो गई थी। भारत 1-3 से सीरीज हारा और फाइनल की रेस से बाहर हो गया।
इस सीजन में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का जलवा रहा। वह सिर्फ भारत नहीं बल्कि पूरे सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी रहे। उनके अलावा युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने भी इस सीजन में अपना नाम बनाया। क्रिकेट से संन्यास ले चुके अश्विन का प्रदर्शन भी शानदार रहा।
WTC 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी
विकेट
औसत
बेस्ट प्रदर्शन
जसप्रीत बुमराह (भारत)
77
15.09
6/45
पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)
73
24.54
6/91
मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)
72
27.27
6/48
नाथन लियोन (ऑस्ट्रेलिया)
66
24
6/65
रविचंद्रन अश्विन (भारत)
63
24.55
7/71
WTC 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी
रन
औसत
सर्वोच्च स्कोर
जो रूट (इंग्लैंड)
1968
54.66
262
यशस्वी जायसवाल (भारत)
1798
52.88
214*
बेन डकेट (इंग्लैंड)
1470
36.75
153
हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)
1463
50.44
317
उस्मान ख्वाजा
1422
41.82
232
WTC 2025 में एक पारी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी
प्रदर्शन
विपक्षी
इकोनमी
नौमान अली (पाकिस्तान)
8/46
इंग्लैंड
2.78
मार्को यानसेन (साउथ अफ्रीका)
7/13
श्रीलंका
1.9
जोमेल वारिकन
7/32
पाकिस्तान
1.77
गस एटकिंसन (इंग्लैंड)
7/45
वेस्टइंडीज
3.75
मिचेल सैंटनर (न्यूजीलैंड)
7/53
भारत
2.71
WTC 2025 में एक पारी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी
रन
विपक्षी
स्ट्राइक रेट
हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)
317
बनाम पाकिस्तान</td>
98.44
जो रूट (इंग्लैंड)
262
बनाम पाकिस्तान
69.86
रियान रिकलटन (साउथ अफ्रीका)
259
बनाम पाकिस्तान
75.51
रचिन रविंद्र (न्यूजीलैंड)
240
बनाम साउथ अफ्रीका
65.57
उस्मान ख्वाजा (ऑस्ट्रेलिया)
232
बनाम श्रीलंका
65.9
सभी मैच के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की अंक तालिका