25.6 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

807 विकेटों के बाद चुनी ऑल-टाइम टेस्ट XI, लारा, वार्न और पाकिस्तानी दिग्गज शामिल, भारतीय खिलाड़ी को जगह नहीं

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज वेन पार्नेल ने हाल ही में अपनी ऑल-टाइम टेस्ट प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया। इस टीम में दुनिया के कई दिग्गज बल्लेबाज और गेंदबाज शामिल किए गए हैं, जिनमें ब्रायन लारा और शेन वार्न जैसे नाम भी मौजूद हैं। हालांकि, हैरानी की बात यह रही कि पार्नेल ने अपनी पसंदीदा टीम में किसी भी भारतीय खिलाड़ी को जगह नहीं दी। वहीं, उन्होंने एक पाकिस्तानी दिग्गज को टीम में शामिल करते हुए सबको चौंका दिया।

पार्नेल की ऑल-टाइम टेस्ट XI में किसी भारतीय को जगह नहीं

वेन पार्नेल ने क्रिकट्रैकर से बातचीत के दौरान अपनी इस ऑल-टाइम टेस्ट टीम का चयन किया। उन्होंने ओपनिंग के लिए दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को चुना। तीसरे नंबर पर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को जगह दी, जबकि चौथे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज ऑलराउंडर जैक कैलिस को शामिल किया।

ब्रायन लारा को पार्नेल ने पांचवें नंबर पर जगह दी

पार्नेल ने अपनी टीम में बल्लेबाजी क्रम के पांचवें स्थान पर वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा को शामिल किया। इसके बाद छठे नंबर पर उन्होंने श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार संगकारा को चुना। सातवें स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज एबी डिविलियर्स को जगह देकर पार्नेल ने अपनी टीम की बल्लेबाजी लाइन-अप को और भी मजबूत बना दिया, जिससे उनकी प्लेइंग इलेवन की गहराई साफ झलकती है।

शेन वार्न को पार्नेल ने टीम का इकलौता स्पिनर चुना

अपने क्रिकेट करियर में टी20, लिस्ट ए और फर्स्ट क्लास क्रिकेट मिलाकर कुल 807 विकेट झटक चुके वेन पार्नेल ने गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में दक्षिण अफ्रीका के महान खिलाड़ी शॉन पोलाक को टीम में शामिल किया। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज शेन वार्न को सौंपी, जो उनकी टीम के इकलौते स्पिनर हैं। तेज गेंदबाजी आक्रमण में पार्नेल ने पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज वसीम अकरम और दक्षिण अफ्रीका के स्टार फास्ट बॉलर डेल स्टेन को जगह दी।

वेन पार्नेल की ऑल-टाइम टेस्ट इलेवन

ग्रीम स्मिथ, मैथ्यू हेडन, रिकी पोंटिंग, जैक्स कैलिस, ब्रेन लारा, कुमार संगकारा, एबी डिविलियर्स, शॉन पोलक, वसीम अकरम, शेन वार्न, डेल स्टेन

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles