30.5 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

रायसेन की बेटी अंजना यादव ने 6081 मीटर ऊंची शिंकुन ईस्ट चोटी पर फहराया तिरंगा

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश लेकर हिमालय की ऊंचाइयों को किया नमन

(NST News) भोपाल. रायसेन जिले की दीवानगंज सांची की पर्वतारोही अंजना यादव ने हिमाचल प्रदेश की 6081 मीटर ऊंची शिंकुन ईस्ट चोटी पर 20 जुलाई 2025 को तिरंगा फहराकर जिले और देश का नाम रोशन किया। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश लेकर अंजना ने यह साहसिक उपलब्धि हासिल की। अंजना ने अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान, मनाली से एक महीने की कठिन ट्रेनिंग ली, जिसमें रॉक क्लाइंबिंग, स्नो क्राफ्ट और ग्लेशियर ट्रेवल जैसे कौशल शामिल थे। ट्रेनिंग के दौरान वे 13,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित जिस्पा और रमजा क्षेत्र में 8 दिन की स्नो क्राफ्ट गतिविधियों में शामिल रहीं। 62 पर्वतारोहियों की टीम में शामिल अंजना ने 10 महिला सदस्यों में से एक रहकर साहस और संकल्प का परिचय दिया।

अंजना यादव इससे पहले यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस, ऑस्ट्रेलिया की माउंट कोस्ज़ियसको और मलेशिया की माउंट किन्ना बालू पर भी तिरंगा फहरा चुकी हैं। 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर उन्होंने जिले की ऐतिहासिक धरोहरों—भीमबेटका, भोजपुर, सांची स्तूप और रायसेन किले—की ऊंचाइयों पर भी तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय गौरव का प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा झांकी में अंजना का स्टैचू भी लगाया गया था, जिसमें उन्होंने स्वयं उपस्थित होकर बेटियों के सशक्तिकरण का संदेश दिया।

अंजना यादव का कहना है कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उन्हें सही शिक्षा और मार्गदर्शन मिले तो वे देश का नाम दुनिया में रोशन कर सकती हैं। पर्वतारोहण जैसे अभियानों में सुरक्षा बेहद ज़रूरी होती है। इसलिए उन्होंने युवाओं को प्रमाणित संस्थानों से ट्रेनिंग लेने, मौसम के अनुसार जरूरी गियर रखने, ऑक्सीजन की निगरानी करने और समूह में यात्रा करने की सलाह दी। उनका यह अभियान न सिर्फ साहस का प्रतीक है, बल्कि बेटियों को प्रेरणा देने वाला संदेश भी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles