Ankur Cricket League 2024: एनसीसीसी की एकतरफ़ा जीत,पारी से जीता

0

भोपाल: अंकुर क्रिकेट अकादमी भोपाल द्वारा आयोजित अंकुर क्रिकेट लीग U-14, आयु वर्ग एनसीसी ने अंकुर क्रिकेट अकादमी को एक पारी 36 रनों से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। मैच में दोनों टीमों की ओर से युवा गेंदबाजों ने घातक गेंदबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

अंकुर मैदान पर खेली जा रही प्रतियोगिता में आज अंकुर अकादमी पहली पारी में 51, रनो पर आल आऊट हो गई। उसके ओपनर बल्लेबाज़ प्रयाग जरिवाला सर्वाधिक 14, रन पर नाट आऊट रहे। शेष खिलाड़ी एनसीसीसी के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सके।.जवाब में एनसीसीसी की टीम 148 रनो पर आऊट हुई।उसके पृथ्वीराज ने 30, अंकुश नगर 16, रन बनाये। अंकुर अकादमी की और से वंश वर्मा ने 7, प्रयाग जरिवाला 2 व वत्सल ने एक विकेट लिया।

अपनी दूसरी पारी में भी अंकुर अकादमी की टीम सस्ते में 61 रनो पर आल आउट हो गई। चिराग़ टेकवानी ने 14 रन बनाये। एनसीसीसी की और से पृथ्वीराज ने 5, एवं अतुल ने 3 विकेट लिए।इस तरह एनसींसींसी ने यह मैच एक पारी और 36 रनो से जीत लिया।मेन आफ द मेच अक्षय पाण्डे को दिया गया।एनसीसीसी के गेंदबाजअक्षय कुमार पांडे ने पहली पारी में सात दूसरी पारी में तीन विकेट सहित कुल इस मैच में 10 विकेट झटक कर अपनी टीम को जीत दिलाई.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here