30.8 C
New Delhi
Friday, May 2, 2025

आर.एस.बी. केरला ने जीता विजेता का खिताब

भोपाल। राजधानी में टी.टी. नगर स्टेडियम स्थित व्हाॅलीबाल कोर्ट में खेली जा रही अखिल भारतीय सिविल सर्विसेस व्हाॅलीबाल प्रतियोगिता का आज समापन हुआ। समापन समारोह में श्री अनिरूद्ध मुखर्जी, वित्त सचिव मध्य प्रदेश शासन ने विजेता टीम को ट्राॅफी प्रदान कर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उप सचिव खेल श्री जेड.यू. शेख, संयुक्त संचालक खेल डाँ. विनोद प्रधान, उप संचालक खेल श्री पी.एस. बुन्देला, अर्जुन अवार्डी श्री जी.एल. यादव तथा केन्द्रीय सचिवालय की ओर से संयोजक श्री एन.के. भट्ट भी मौजूद थे। प्रतियोगिता के अंतर्गत आज आर.एस.बी. केरला और आर.एस.बी. मुम्बई के मध्य फायनल मुकाबला ख्ेाला गया। जिसमंें आर.एस.बी. केरला ने आर.एस.बी. मुम्बई को 3-0 से हराकर विजेता का खिताब अर्जित किया। आर.एस.बी. मुम्बई को उप विजेता का खिताब मिला। हार्ड लाईन के अंतर्गत ख्ेाले गए मैच में मध्य प्रदेश सचिवालय और हिमाचल प्रदेश के मध्य मुकाबला खेला गया। जिसमें हिमाचल प्रदेश ने मध्य प्रदेश सचिवालय को 3-0 से हराकर तीसरा स्थान अर्जित किया। मध्य प्रदेश की टीम चैथे स्थान पर रही।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles