32.9 C
New Delhi
Saturday, May 3, 2025

आर.एस.बी. मुम्बई और आर.एस.बी. कौच्चि की टीमें सेमी फायनल में पहुंची

भोपाल। राजधानी में टी.टी. नगर स्टेडियम स्थित व्हाॅलीबाल कोर्ट में खेली जा रही अखिल भारतीय सिविल सर्विसेस व्हाॅलीबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन खिलाड़ियांे ने अपने खेल जौहर का शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले चक्र में प्रवेश किया। आज खेले गए क्वार्टर फायनल मुकाबलों में आर.एस.बी. मुम्बई ने आर.एस.बी. चण्डीगढ़ को 3-0 से तथा आर.एस.बी. कौच्चि ने आर.एस.बी. अहमदाबाद को 3-0 से परास्त कर सेमी फायनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता के तहत आर.एस.बी. मुम्बई, आर.एस.बी. चण्डीगढ़, आर.एस.बी. अहमदाबाद, आर.एस.बी. कौच्चि, हिमाचल प्रदेश, गोवा सचिवालय, मध्य प्रदेश सचिवालय और कर्नाटक सचिवालय की टीमें क्वार्टर फायनल में पहुंची। आर.एस.बी. कौच्चि ने आर.एस.बी. जयपुर को, आर.एस.बी. चण्डीगढ़ ने आर.एस.बी. हैदराबाद को, केरला ने कर्नाटका को, पाण्डूचेरी ने उत्तराखण्ड को तथा राजस्थान ने दिल्ली को सीधे सेटों में 2-0 से पराजित किया। मध्य प्रदेश व्हाॅलीबाल एसोशिएशन के अध्यक्ष श्री रूद्रप्रताप सिंह (पूर्व विधायक), सचिव श्री हरीसिंह चैहान, कोषाध्यक्ष श्री मिथलेश दुबे ने विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त क। र अ। पनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर श्री प्रणव मजुमदार, श्री पी.आर. उत्तमन, श्री जी.पी. बैध्य, श्री भाटिया आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles