40.4 C
New Delhi
Monday, April 21, 2025

तीरंदाज रागिनी मार्को ने की खेलमंत्री जीतू पटवारी से भेंट

भोपाल। मैड्रिड में पिछले दिनों खेली गई विश्व तीरंदाजी यूथ चैम्पियनशिप में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाली मध्य प्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी की खिलाड़ी रागिनी मार्को ने खेल और युवा कल्याण मंत्री श्री जीतू पटवारी से सौजन्य भेंट की और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हासिल उपलब्धि से उन्हें अवगत कराया। खेल मंत्री श्री पटवारी ने रागिनी मार्को को बधाई दी और कहा कि प्रदेश की बेटियां अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर देश का परचम फहरा रही है। उन्होंने वर्ल्ड आर्चरी यूथ चैम्पियनशिप में रागिनी के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि रागिनी ने मध्य प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। इस अवसर पर मौजूद तीरंदाजी अकादमी के प्रशिक्षक श्री रिचपाल सिंह सलारिया को भी खेल मंत्री ने बधाई दी। रागिनी के पिता श्री एम.एस. मार्को (ए.एस.आई.) भी इस मौके पर उपस्थित थे। गौरतलब है कि प्रतियोगिता के कम्पाउण्ड जूनियर मिक्स टीम इवेन्ट में रागिनी मार्को ने पंजाब के सुखबीर सिंह के साथ मिलकर फायनल में 152-147 अंकों से स्विटजरलैण्ड के खिलाड़ियों को हराकर स्वर्ण पदक अर्जित किया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles