37 C
New Delhi
Saturday, April 19, 2025

तीरंदाजी अकादमी की खिलाड़ी मुस्कान ने की खेल मंत्री से भेंट

भोपाल। टर्की में पिछले दिनों आयोजित वर्ल्ड कप स्टेज-2 में देश को रजत पदक दिलाने वाली मध्य प्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी की प्रतिभावान खिलाड़ी मुस्कान किरार ने आज प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री  यशोधरा राजे सिंधिया से सौजन्य भेंट की। वर्ल्ड कप में मुस्कान किरार के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए खेल मंत्री ने मुस्कान किरार को बधाई और शाबासी देकर प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश तीरंदाजी अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक एवं तकनीकी सलाहकार श्री रिचपाल सिंह सलारिया भी मौजूद थे। इससे पूर्व मुस्कान किरार ने संचालक खेल और युवा कल्याण डाँ. एस.एल. थाउसेन से भेंटकर उन्हें भी वर्ल्ड कप स्टेज-2 में प्राप्त उपलब्धि से अवगत कराया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles