33.6 C
New Delhi
Monday, April 21, 2025

तीरंदाजी अकादमी की खिलाड़ियों ने मध्य प्रदेश को दिलाया स्वर्ण पदक

सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता, कटक
भोपाल। कटक, उड़ीसा में 9 से 16 मार्च, 2019 तक आयोजित 39वीं सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी जबलपुर की महिला खिलाड़ियों ने कम्पाउण्ड टीम इवेन्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश को स्वर्ण पदक दिलाया। इस टीम में सृष्टि सिंह, अनुराधा, लक्षिता फिरके तथा एशियन गेम्स की रजत पदक विजेता मुस्कान किरार शामिल थी। संचालक खेल और युवा कल्याण डाँ. एस.एल. थाउसेन ने अकादमी की खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की और स्वर्ण पदक जीतने पर टीम में शामिल सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है। फायनल मुकाबले में मध्य प्रदेश की टीम ने राजस्थान को 227-223 अंकों से शिकस्त देकर स्वर्ण पदक अर्जित किया। इससे पहले खेले गए सेमी फायनल मुकाबले में मध्य प्रदेश ने मणीपुर को 218-217 अंकों से तथा क्वार्टर फायनल में महाराष्ट्र को 222-225 अंकों से परास्त किया। सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में उक्त खिलाड़ियों ने तीरंदाजी अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक श्री रिचपाल सिंह सलारिया के नेतृत्व में भागीदारी की।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles