23.7 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

तीरंदाजी अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते तीन स्वर्ण और दो रजत पदक

भोपाल। म.प्र. राज्य तीरंदाजी अकादमी के खिलाड़ियों ने आन्ध्रप्रदेश के तिरूपति में आयोजित 9वीं अंडर-14 राष्ट्रीय तीरंदारी प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण और दो रजत पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया। यह पहला अवसर है जब प्रदेश की तीरंदाजी अकादमी के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता (अंडर-14) में पदक अर्जित किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्घि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने पदक विजेता खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की और उन्हंे बधाई दी है। संचालक खेल और युवा कल्याण श्री उपेन्द्र जैन ने भी खिलाड़ियों के प्रतिभा प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
प्रतियोगिता में तीरंदाजी अकादमी की खिलाड़ी अनुष्का श्रीवास्तव ने रैंकिंग राउण्ड में 3 स्वर्ण पदक अर्जित किए। इसी तरह प्रांजल अग्रवाल ने व्यक्तिगत स्पर्धा में एक रजत पदक जीता। प्रतियोगिता के टीम (मिक्स डबल्स) इवेन्ट में अनुष्का श्रीवास्तव और हर्षित राना ने रजत पदक अर्जित किया। प्रतियोगिता में अकादमी के 19 खिलाड़ियों ने भागीदारी कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। देश के विभिन्न राज्यों की 12 टीमों के खिलाड़ियों की उक्त प्रतियोगिता में हिस्सेदारी रही। गौरतलब है कि तीरंदाजी अकादमी जबलपुर के मुख्य प्रशिक्षक एवं तकनीकी सलाहकार श्री रिछपाल सिंह सलारिया के मार्गदर्शन में खिलाड़ी प्रशिक्षरत हैं।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles