भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी की उदीयमान खिलाड़ी मुस्कान किरार ने भुवनेश्वर में 17 से 22 मार्च, 2017 तक आयोजित 37वीं सब जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता और राष्ट्रीय चैम्पियन बनकर मध्य प्रदेश को गौरवान्वित किया। मुस्कान ने व्यक्तिगत स्पर्धा के फायनल में तेलंगाना को हराया, दिल्ली तीसरे स्थान पर रहा। उल्लेखनीय है कि 15 वर्षीय मुस्कान किरार ने मध्य प्रदेश तीरंदाजी अकादमी, जबलपुर में इसी वर्ष प्रवेश लिया है। उन्होंने पहली सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता मंे लगातार 5 नाॅक आउट मुकाबले जीतते हुए स्वर्ण पदक जीता और राष्ट्रीय चैम्पियन का खिताब अर्जित किया। प्रतियोगिता में 28 राज्यों के खिलाड़ियों ने भागीदारी की।
मुस्कान की इस उपलब्धि पर प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। उन्हांेने उम्मीद जताई है कि तीरंदाजी स्पर्धाओं में इसी तरह पदक जीतकर मुस्कान किरार प्रदेश को गौरवान्वित करेंगी। संचालक खेल और युवा कल्याण श्री उपेन्द्र जैन ने सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मुस्कान किरार के शानदार प्रदर्शन की सराहना की है और उन्हें राष्ट्रीय चैम्पियन बनने पर बधाई दी है। प्रतियोगिता में 24 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने तीरंदाजी अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक श्री रिछपाल सिंह सलेरिया के नेतृत्व में भाग लिया।