28.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

विवान द्विवेदी के नाबाद शतक से टीम अरेरा अंडर-13 बनी चैंपियन

एनएसटी न्यूज, भोपाल। बीडीसीए द्वारा आयोजित विश्वास सारंग अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आज खेला गया, जिसमें टीम अरेरा अंडर-13 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच में विवान द्विवेदी की संघर्षपूर्ण नाबाद शतकीय पारी टीम की जीत का आधार बनी। मुकाबले में वी.एस. अकादमी के खिलाफ खेलते हुए टीम अरेरा ने पहली पारी में मजबूत स्कोर खड़ा किया। दबाव के बीच विवान द्विवेदी ने संयम और तकनीक का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नाबाद 100 रन बनाए। उनकी इस पारी की बदौलत टीम अरेरा को पहली पारी में महत्वपूर्ण बढ़त हासिल हुई। वी.एस. अकादमी की टीम दूसरी पारी में इस बढ़त को पाट नहीं सकी और पहली पारी की बढ़त के आधार पर टीम अरेरा को विजेता घोषित किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles