25.3 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

अरेरा क्रिकेट लीग: शतकवीर होमी सोलंकी के दोहरे प्रदर्शन से रोहित हाउस फाइनल में पहुंचा

भोपाल। अरेरा प्रीमियर इण्टर हाउस क्रिकेट लीग में आज होमी सोलंकी के दोहरे प्रदर्शन 104 रन एवं 5 विकेट की मदद से रोहित शर्मा हाउस ने बुमराह हाउस को 95 रनों से हराकर अंडर 16 फाइनल में प्रवेश किया जहां उसका मुकाबला कल विराट कोहली हाउस से होगा।

ओल्ड केपियन मैदान पर खेले जा रहे टूर्नामेंट में आज रोहित हाउस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर्स में सभी विकेट खोकर 259 रन बनाए। होमी सोलंकी ने 104 रनों की नाबाद पारी खेली। मृणाल शर्मा ने 49,वैष्णवी गुप्ता ने 19 और श्रेया दीक्षित ने 16 रन बनाए। गेंदबाजी में अर्णव सिंह पुंडीर ने 2,वंश मेश्राम, रुद्र तेनगुरिया, प्रियांशी सिंह और ऋषभ कुशवाहा ने 1-1 विकेट लिए। शेष रन आउट हुए।

जवाबी पारी में बुमराह हाउस सभी विकेट खोकर 164 रन बनकर आउट हो गई। बल्लेबाजी में अर्णव सिंह पुंडीर ने 46, रुद्र तेनगुरिया ने 22, वंश मेश्राम ने 23 और प्रियांशी सिंह ने 17 बनाए। रोहित हाउस की ओर से होमी सोलंकी ने 5 और केतन रेवाड़ीकर ने 4 विकेट लिए। बुमराह हाउस 95 रनों से मैच हारकर प्रतियोगिता के बाहर हो गया और रोहित शर्मा ने फाइनल में प्रवेश किया।कल रोहित शर्मा और विराट कोहली हाउस के बीच फाइनल खेला जायेगा। कमल सोलंकी, उप सचिव,स्कूल शिक्षा म प्र शासन एवं सूरज बागजई, सचिव, खेल प्रमोटर समूह ने होमी सोलंकी को दोहरे प्रदर्शन पर प्लेयर आफ द मैच से पुरुस्कृत किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles