भोपाल। अरेरा प्रीमियर क्रिकेट लीग के तहत लड़कियों के मैच में अरेरा अकादमी एनसीसीसी को 7 विकेट से पराजित किया। अरेरा की ओर से अंशुलिका ने शानदार अर्धशतक जमाया। उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। कल रविवार 8 जून को शाम 4:00 बजे ओल्ड केपियन मैदान पर प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसके मुख्य अतिथि खेल मंत्री विश्वास सारंग होंगे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीसीए के अध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह करेंगे। इस मौके पर अन्य विशेष की भी मौजूद रहेंगे।
ओल्ड केपियन मैदान पर आज एनसीसीसी ने टास जीत कर निर्धारित 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 162 रन बनाए। हंसिका किरार ने 37, प्रतिष्ठा सेन ने 21, काव्या पटेल ने 20 और माही ठाकुर ने 15 रन बनाए।अरेरा से गेंदबाजी में सौम्या तिवारी ने 3,श्रेया दीक्षित, शानवी मंडलोई, प्रीति प्रजापति और राशि सोनी ने 1-1 विकेट लिए।
जवाबी पारी में टीम अरेरा से अंशुलिका सिंह ने नाबाद 52, मान्या भाटी ने 32, अंजली राजपूत ने 26 नाबाद और सौम्या तिवारी ने 19 रन बनाए और 36 ओवर्स में 3 विकेट खोकर 163 रन बना कर मैच 7 विकेट से जीता। Nccc की और से गेंदबाजी में काजल चौरसिया, इशिता और गामिनी ने 1-1 विकेट लिया। सौम्या तिवारी ने अंशुलिका सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच से पुरस्कृत किया। कल लड़कियों के T-20 मैच खेला जाएंगा।


