23.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

अर्जुन ने 26 विकेट से जमा दी धूम, रणजी के पहले चार मुकाबलों के बाद टॉप 5 बॉलर की लिस्ट

नई दिल्ली: रणजी ट्रॉफी 2025 के मौजूदा सीजन के चार चरणों के मुकाबले पूरे हो चुके हैं। भारत के सबसे प्रतिष्ठित घरेलू रेड बॉल टूर्नामेंट में शुरुआती चार मैचों के दौरान कई गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। आइए नज़र डालते हैं उन गेंदबाजों पर जिन्होंने इस सीजन के पहले चार मैचों में सबसे अधिक विकेट झटककर टॉप-5 में जगह बनाई है।

अर्जुन शर्मा का जलवा जारी, 4 मुकाबलों में 26 विकेट

रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में सबसे ज़्यादा विकेट लेने के मामले में गुजरात के सिद्धार्थ देसाई फिलहाल शीर्ष स्थान पर हैं। उन्होंने अब तक खेले गए 4 मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 29 विकेट झटके हैं। इस दौरान देसाई ने दो बार पांच विकेट हॉल और तीन बार चार विकेट हॉल का कमाल दिखाया है। वहीं, दूसरे स्थान पर सर्विसेज़ के गेंदबाज़ अर्जुन शर्मा हैं, जिन्होंने 4 मैचों में 26 विकेट अपने नाम किए हैं। अर्जुन ने तीन बार पारी में पांच विकेट और दो बार चार विकेट लेकर विरोधियों को खूब परेशान किया है।

रणजी के पहले 4 मैचों में जम्मू-कश्मीर के गेंदबाज आकिब नबी दार भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। आकिब ने अब तक खेले 4 मैचों में कुल 24 विकेट चटकाए हैं जिसमें उन्होंने 5 विकेट लेने का कमाल 3 बार किया है। इस लिस्ट में चौथे नंबर पर मुंबई का प्रतिनिधित्व कर रहे शम्स मुलानी हैं जिन्होंने 4 मुकाबलों में 4 विकेट हासिल किए हैं और शम्स ने भी एक पारी में 5 विकेट लेने का कमाल 3 बार किया है। आकिब और शम्स के 24-24 विकेट हैं, लेकिन इकॉनामी रेट के आधार पर शम्स चौथे स्थान पर हैं।

अब अगर बात करें टॉप-5 गेंदबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर मौजूद खिलाड़ी की, तो वह हरियाणा के निखिल कश्यप हैं। निखिल ने रणजी सीजन के शुरुआती चार मैचों में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 23 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक बार पारी में पांच विकेट झटके, जबकि दो मौकों पर चार विकेट हॉल हासिल किया। दिलचस्प बात यह है कि अब तक खेले गए चार मैचों के बाद भी टीम इंडिया के अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी इस टॉप-5 सूची में जगह नहीं बना पाए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles