26.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

छक्कों की बारिश में अर्जुन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी ने दिलाई शानदार जीत

नई दिल्ली : वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल से पहले टी20 क्रिकेट में एक बार फिर अपना कमाल दिखाया है। उन्होंने डीवाई पाटिल टी20 कप में अपना पहला मैच खेलते हुए डीवाई पाटिल ब्लू के लिए सिर्फ 19 गेंदों में 63 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, वैभव के साथ अर्जुन तेंदुलकर ने भी 29 गेंदों पर नाबाद 55 रन बनाए। टीम ने 220 रन के लक्ष्य को मात्र 19.1 ओवर में हासिल कर लिया। अर्जुन ने छक्का लगाकर अपनी टीम को रोमांचक जीत दिलाई।

वैभव-अर्जुन की तूफानी बल्लेबाजी में गेंदबाज रहे हैरान

डीवाई पाटिल ब्लू की टीम ने इंडियन नेवी के खिलाफ इस मुकाबले में बेहतरीन जीत दर्ज की। इंडियन नेवी की टीम ने 20 ओवर में 219 रन का अच्छा स्कोर खड़ा किया, लेकिन वैभव सूर्यवंशी की आतिशी शुरुआत और अंत में अर्जुन तेंदुलकर के तूफानी अंजाम से टीम ने 19.1 ओवर में ही 225 रन बनाकर मुकाबला 5 विकेट से जीता। वैभव सूर्यवंशी ने डीवाई पाटिल की टीम के लिए ओपनिंग करते हुए 19 गेंद पर 63 रन की तूफानी पारी खेली। वैभव ने 331 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। इस पारी में सूर्यवंशी ने 7 चौके और पांच छक्के लगाए। इसके बाद सरफराज खान 27, जितेश शर्मा 3 और कप्तान शशांक सिंह 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिर अर्जुन तेंदुलकर ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए पचासा जड़ा।

अर्जुन तेंदुलकर के छक्के ने दिलाई रोमांचक जीत

अर्जुन तेंदुलकर और आनंद बैस ने मिलकर नाबाद 92 रन की अहम पार्टनरशिप निभाई। अर्जुन ने 29 गेंदों में नाबाद 55 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे। उन्होंने पारी के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाकर डीवाई पाटिल ब्लू टीम को जीत दिलाई। वहीं, आनंद बैस 24 गेंदों पर नाबाद 35 रन बनाकर मैदान पर टिके रहे। टीम 133 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर टीम को संभाला और रोमांचक जीत तक पहुंचाया।

इससे पहले अर्जुन तेंदुलकर की गेंदबाजी में खास प्रभाव नहीं दिखा। उन्होंने 4 ओवर में 40 रन देकर केवल एक विकेट लिया। इसके बावजूद, अपने धमाकेदार बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल से पहले इस शानदार प्रदर्शन ने सभी का ध्यान उनकी ओर खींचा है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2026 के लिए अर्जुन को अपनी टीम में शामिल किया है, जबकि वैभव सूर्यवंशी इस सीजन राजस्थान रॉयल्स के नियमित ओपनर के रूप में मैदान में उतरेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles